चांदी से बने गदा से होगा बम्हनीडीह में मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का स्वागत…..

 

जांजगीर चाम्पा  (संजय यादव)। विकास यात्रा में प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ रमन सिंह जांजगीर चाम्पा जिले के बम्हनीडीह ब्लॉक आ रहे है। यहाँ मुख्य मंत्री की आम सभा होगी। 28 को बम्हनीडीह में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह को चांदी से बने 2 kg500 ग्राम का गदा भेट करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस अवसर को कुछ खास बनाने के लिए चांदी से बने गदा भेंट कर स्वागत करेंगे। वही 2000 हजार मोटर सायकिल रैली निकाल कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया जाएगा।