घरेलू विवाद पर विवाहिता ने किया अग्निस्नान…

 

अम्बिकापुर

घरेलू विवाद से तंग आकर विवाहिता ने अपने उपर मिट्टी तेल डाल आग लगा ली। जिससे गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मिशन अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बलरामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डांडगांव, साल्ही निवासी ललिता गोड़ पति संतोष गोड़ 25 वर्ष विगत कुछ दिनों से परिवार में किसी न किसी से विवाद होने से परेशान थी। गत दिन घरेलू विवाद से तंग आकर अपने उपर मिट्टी तेल डाल आग लगा ली। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर रूप से झुलसी विवाहिता को परिजनों ने तत्काल उपचार के लिए मिशन अस्पताल में भर्ती कराया। जहां बुधवार की सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया है।