डिजिटल इंडिया स्व.राजीव गांधी की देन : टी.एस.सिंह

अम्बिकापुर

[highlight color=”orange”]हर हाथ में मोबाईल व कम्प्युटर का बढ़ता क्रेज अर्थात् कहा जाये तो सूचना और प्रौद्योगिकी का देश में विकास का श्रेय यदि किसी को जाता है तो वे हैं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी, जिनकी दूरदृष्टि ने देश को सूचना व प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में काफी आगे बढ़ाया। स्व. राजीव ने सूचना और प्रौद्योगिकी को देश के हर हिस्से में पहुंचाने कई योजनाएं बनायी,[/highlight] देश की सेवा करते करते प्राण देने वाले ऐसे महान नेताओं से हमें प्रेरणा लेने की आवश्यकता है, उक्ताशय की जानकारी देते हुए नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंह देव ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती के कार्यक्रम को संबोधित किया, उन्होंने कहा कि जिस डिजिटल इण्डिया की बात आज की जा रही है वह देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की देन है। आज तकनीक ने देश में जो प्रगति की है, उसमें एक बड़ा योगदान पूर्व प्रधानमंत्री राजीव जी का रहा है। नेता प्रतिपक्ष टी.एस.सिंह देव ने कहा कि स्व. राजीव जी कहा करते थे विकास का संबंध उद्योगों, बांधों और सड़कों से नहीं है, उसका संबंध लोगों से है। विकास में मानवीय पहलू का सबसे अधिक महत्व है। स्व. राजीव जी की इन पंक्तियों को हमें अपने जीवन और कार्यों में उतारने की आवश्यकता है।

इसके पूर्व जिला कार्यालय कोठीघर में नेता प्रतिपक्ष टी.एस. सिंह देव, जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी की छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बाल कृष्ण पाठक, जिलाध्यक्ष अजय अग्रवाल, सभापति व प्रदेश कांग्रेस सचिव शफी अहमद, महापौर डाॅ. अजय तिर्की, जिला उपाध्यक्ष आलोक दुबे, राजू बाबरा, महामंत्री जेपी श्रीवास्तव, मिडिया सेल अध्यक्ष द्वितेन्द्र मिश्रा, ब्लाॅक अध्यक्ष हेमंत सिन्हा, ब्लाॅक अध्यक्ष ग्रामीण राकेश गुप्ता, प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मधु दीक्षित, जिला अध्यक्ष संध्या रवानी ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजीव अग्रवाल, अनिल चन्द्र शुक्ला, बिजेन्द्र गुप्ता, राम विनय सिंह, अधिवक्ता परवेज खान, प्रमोद पाण्डेय, राधेश्याम सिंह, गजेन्द्र सिंह, मो. इस्लाम, वेद प्रकाश शर्मा, इंन्द्रजीत सिंह धंजल, मदन जायसवाल, दुर्गेश गुप्ता, वेद प्रकाश शर्मा वेदी, बैजनाथ ठाकुर, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, प्रमोद चैधरी, आशीष वर्मा, अजय सिंह, दीपक मिश्रा, आलोक सिंह, निखिल विश्वकर्मा, अमीत तिवारी, शिवेष सिंह बाबु, संदीप सिन्हा, सैयद् अख्तर, सरीता पाण्डेय, रीता सेन, शेख नसीमा, सूमन सिंह, नासरीन एहसन, शकिला परवीन, कृतिका पाण्डेय, जबी सिद्दीकी, जिलानी खान, ओनिमेष सिन्हा, फारूख इदरिसी, रौशन कन्नोजिया, रामेश्वर तिर्की, विनोद एक्का, दिलिप धर, बबन सोनी, हिमांशु जायसवाल, विकास सिंह, चन्द्र प्रकाश सिंह सहित काफी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।