सांसद बोले हड़ताल खत्म करें !.. लिपिकों की मांग जायज है..शीघ्र घोषणा होगी.. 

अम्बिकापुर…छत्तीसगढ़ प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के बैनर तले राज्य के समस्त लिपिक 7 सितम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं..हड़ताल के दसवें दिन आज अम्बिकापुर में लिपिकों के धरना स्थल पर सरगुजा सांसद  कमलभान सिंह एवं भाजपा के जिलाध्यक्ष  अखिलेश सोनी उपस्थित हुये..सांसद  कमलभान सिंह ने लिपिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लिपिकों की माँगें जायज है, और शीघ्र ही पूरी होंगी..उन्होंने लिपिक पदाधिकारियों की तरफ रुख करते हुए कहा, कि आप लोग हड़ताल को समाप्त कीजिये..आपकी मांगों पर मुख्यमंत्री जी शीघ्र घोषणा करेंगे.. हम आपकी मांगों को पूरी करवाने के लिय दृढ़ संकल्पित है..विदित हो कि छः चरणों के क्रमबद्ध आंदोलन के बावजूद कोई निराकरण न होने पर लिपिक क्षुब्ध होकर 7 सितंबर से हड़ताल पर चले गये हैं.. इसके पूर्व लिपिकों ने प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों में सामूहिक गिरफ्तारी देकर भी विरोध प्रदर्शन किया है..
रविवार अवकाश के बावजूद जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी के नेतृत्व में सैकड़ों लिपिक धरना स्थल पर मौजूद थे.. जिनमे मुख्यतः चंद्रमणि मिश्रा, शोभा श्रीवास्तव,लक्ष्मी नायर, आलोक कुशवाहा, संजय अम्बष्ट, सुधीर सिन्हा सहित बड़ी संख्या में लिपिक शामिल थे..