कांग्रेस राष्ट्रीय सचिव ने स्वीकारा विधानसभा चुनाव में जो कमी थी उसे पूरा करेगें: चंदन यादव


जांजगीर चांपा। अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव चंदन यादव आज लोकसभा चुनाव के संदर्भ में जांजगीर बैठक लेने पहुचें। जांजगीर चांपा लोकसभा से पहुचें सैकड़ो की संख्या मे कार्यकर्ताओ से चर्चा की। चर्चा के दौरान सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जो गलती हम विधानसभा चुनाव मे किये थे जिसके कारण हमे जिले के कुछ विधानसभा सीटो में हार का सामना करना पड़ा निश्चित ही वहां हमारी कुछ कमी रही होगी जिसके चलते हम वहां से चुनाव नही जीत सके। लेकिन अब आने वाले लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ता एक हो कर एकजुटता से काम कर अपने पार्टी को मजबूत करे। और लोकसभा चुनाव मेे प्रदेश मे पूरी 11 सीटे जीत कर केन्द्र में कांग्रेस की सरकार बनाये। सभी कंाग्रेस के संगठनो पर जोस भरते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार 2019 मे केन्द्र मे जरूर बनेगी। कांग्रेस ने पहली बार तीन चैथाई में प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाई निश्चित ही कार्यकर्ता की मेहनत ही थी। उन्होने कार्यकर्ताओ को चुनाव की रणनीति बनाने आगामी दिनो मेे होने वाली बैठक की बात कही। कांग्रेस के इस सम्मेलन मे जांजगीर चांपा लोकसभा से सैकडों की संख्या में कार्यकर्ता व वरिष्ठ कांग्रेसी शामिल हुए।

कार्यकर्ताओ के सुने गये सुझाव…
लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार के संबंध में कार्यक्रम के अंत में सभी विधानसभा से आये कार्यकर्ताओं सेे बारी -बारी से सुझाव सुने। कार्यकर्ताओ ने अपने सुझाव में सबसे बजरंग शर्मा ने कहा कि जिले मे लोकसभा चुनाव अनुसुचित जाति के रिजर्व सीट है इसके बाद भी जिले स्वर्ण वोटरो की संख्या ज्यादा है इनसे भी उम्मीदवार के संबंध मे चर्चा करने की बात कही। वही पामंगढ के ब्लाक अध्यक्ष ने सुझाव दिया की लोकसभा चुनाव में अपने ही जिले के उम्मीदवार को टिकिट देने की कही। इस तरह दर्जनो कार्यकर्ताओ बारी बारी से अपनी राय राष्ट्रीय सचिव के पास रखी।