श्रम विभाग की ओर से 628 पंजीकृत श्रमिकों को किया गया सायकल वितरण…

सूरजपुर(आयुष जायसवाल) जिले के भैयाथान जनपद पंचायत में श्रम विभाग की ओर से 628 श्रमिकों को जिला पंचायत उपाध्यक्ष गिरिश गुप्ता की उपस्थिति में सायकल वितरण किया गया।
भैयाथान जनपद एवं ओड़गी जनपद के श्रमिकों, रसोईया, मीतानीन को सायकल वितरण किया गया। गिरिश गुप्ता ने अपने उदबोधन में कहा कि “छत्तीसगढ़ की सरकार ने लोगो के जीवन आसान बनाने के लिए युद्ध स्तर पर हमारी माताओं, बहनों, मीतानीन, रसोईया को सायकल वितरण किया जा रहा है। प्रदेश के ऐसे संवेदनशील मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करतें हैं।

इस दौरान श्रम विभाग की ओर से डॉ.के.के.सिंह श्रम पदाधिकारी, रमेश कुमार साहू, सत्येन्द्र प्रताप सिंह, श्रम कल्याण निरिक्षक भी उपस्थित रहे…