सगी बहन और भांजे ने कर दी युवक की हत्या… पुलिस के दोहरे बयान से हत्या का कारण संदिग्ध

अम्बिकापुर शहर के गांधीनगर थाना क्षेत्र के गाँधीचौक मे युवक की हत्या का एक मामला सामने आया है.. हत्या के बाद पुलिस और परिजनो के दोहरे बयान से ये स्पष्ट नही हो पाया है कि हत्या की असल वजह क्या है.. फिलहाल हत्या का कारण मोबाईल चोरी से उपजे विवाद को माना जा रहा है…. और हत्या के आरोप मे पुलिस ने मृतक के संगे भांजे और सगी बहन को गिरफ्तार कर लिया है.. जिनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है..

बीती गांधीनगर थाना क्षेत्र के गांधी चौक के पास एक घर मे रहने वाले 23 वर्षीय जगतपाल सारथी को उसकी सगी बहन और भांजे के द्वारा हत्या कर दी गई है.. मिली जानकारी के मुताबिक कल देर शाम जगतपाल अपने मोबाईल चोरी हो जाने को लेकर अपने भांजे और बहन से विवाद करने लगा.. तभी विवाद इतना बढ गया कि मृतक और उसके सगे भांजे के बीच हाथ पाई होने लगी.. और मारपीट के दौरान ही जगतपाल बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मौके पर  ही मौत हो गई … जिसके बाद स्थानिय लोंगो ने घटना की सूचना गांधीनगर पुलिस को दी और फिर उसे आनन फानन मे जिला अस्पताल पहुंचाया गया..  जहा डॉक्टर ने उसे  मृत घोषित कर दिया.. फिलहाल पुलिस ने दोनो आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया है.. और आज सुबह शव पंचनामा कर शव को पुलिस ने पीएम करवाया है.. पुलिस ने धारा 302 34 भारतीय दंड  सहिंता के तहत मृतक के  भांजे और छोटी बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अवैध संबध भी हो सकता है कारण

गांधी नगर पुलिस के मुताबिक लोगो की सूचना पर गांधीनगर के गांधी चौक पहुंचने पर 32 वर्षीय जगतपाल सारथी अचेत अवस्था मे पडा था.. जिसे उसकी सगी बहन ज्य़ोति और मनेन्द्रगढ मे रहने वाली बहन के बेटे मतलब उसके भांजे द्वारा लडाई झगडा को अंजाम दिया गया है.. और जब उसे अस्पताल ले गया तो उसे डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया.. जिसके बाद बहन और भांजे को हिरासत मे ले लिया गया है.. वही पुलिस ने मीडिया को दो तरह का बयान दिया है एक तरफ तो पुलिस ने हत्या के पीछे घरेलू विवाद मोबाईल और मोटरसाईकिल को लेकर विवाद होना बताया है तो दूसरी तरफ पुलिस हत्या के पीछे अवैध संबध को भी कारण मान रही है….