बलरामपुर..(कृष्णमोहन कुमार)..शिक्षा विभाग में अटैचमेंट खत्म होने के बाद आज भारी तादाद में व्याख्याताओं, सहायक ग्रेड 02, 03 और भृत्यो को उनकी मूल शाला के लिए कार्य मुक्त कर दिया गया है। डीपीआई के दिशा निर्देश पर डीईओ ने आज देर शाम अटैचमेंट में वर्षों से कार्य कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्यमुक्त किया है। हालांकि डीईओ ने आदिमजाति कल्याण विभाग के अंतर्गत आने वाले पदों पर पदस्थ शिक्षकों को कार्यमुक्त नहीं किया है। जिनमें मंडल संयोजक, एकलव्य और प्रयास विद्यालय के प्राचार्य, छात्रावास अधीक्षकों और विभिन्न विकास खण्ड के साक्षरता कार्यालय में भी पदस्थ शिक्षक, ब्लॉक परियोजना अधिकारियों को कार्यमुक्त नहीं किया गया है। जिसको लेकर संशय बरकरार है। बहरहाल कार्यमुक्ति आदेश का पालन कितना और किस गति से हो पाता है यह देखने वाली बात है।
देखें आदेश –







