फ़टाफ़ट डेस्क..(कृष्णमोहन कुमार)..प्रदेश में सुशासन तिहार का आज तीसरा दिन है और मुख्यमंत्री साय राजधानी रायपुर से उड़ान भरकर सरगुजा संभाग की ओर रवाना होंगे. विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरगुजा जिले के बतौली ब्लॉक के शांतिपारा में जन चौपाल में शामिल होंगे. जिसके बाद वे जशपुर के लिए रवाना होंगे. वहीं दोपहर बाद मुख्यमंत्री बलरामपुर पहुंचेंगे और विभिन्न विभागों के योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में समीक्षा करेंगे.
मई की इस तपती गर्मी में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आमजनों की समस्याएं सुनेंगे. मुख्यमंत्री साय आज शाम बलरामपुर में समीक्षा बैठक के बाद विभिन्न समाज के प्रतिनिधि मंडल, सामाजिक कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे. जिसके बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बलरामपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे.
बता दें कि, कल यानी 4 मई को मुख्यमंत्री जिले के किसी भी समाधान शिविर में शामिल हो सकते है. जिसको लेकर तैयारियां जोरो पर है. जिसके बाद मुख्यमंत्री साय सुशासन तिहार के अगले पड़ाव के लिए रवाना हो जाएंगे.
