छत्तीसगढ़ को प्राप्त राष्ट्रीय पुरस्कार

112279गरीबी कम करने वाली योजनाओं के लिए राष्ट्रीय सम्मान

·    छत्तीसगढ़ को गरीबी कम करने वाली योजनाओं के लिए मिला राष्ट्रीय सम्मान। उप-राष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी ने 24 फरवरी 2011 को नई दिल्ली में IBN-7 स्टेट अवार्ड प्रदान किया।

नया रायपुर विकास परियोजना को राष्ट्रीय पुरस्कार
·    नया रायपुर विकास परियोजना को आवास एवं शहरी विकास के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार। प्रदेश सरकार की नया रायपुर विकास परियोजना को भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम शहरी आवास विकास निगम (हुडको) द्वारा वर्ष 2010-11 में आवास एवं शहरी विकास के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।  हुडको के स्थापना दिवस के अवसर 25 अप्रैल 2011 को नई दिल्ली में आयोजित 41 वें वार्षिक समारोह में राज्य शासन की ओर से मुख्य सचिव और नया रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री पी. जॉय उम्मेन ने केन्द्रीय आवास एवं शहरी गरीबी उपशमन विभाग की राज्य मंत्री सुश्री सैलजा के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण् किया।

चावल उत्पादन के लिए मिला कृषि कर्मण पुरस्कार
·    छत्तीसगढ़ को मिला वर्ष 2010-11 के लिए सर्वाधिक चावल उत्पादक राज्य का पुरस्कार। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने नई दिल्ली में 16 जुलाई 2011 को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को ‘कृषि कर्मण’ पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार स्वरुप प्रशस्ति पत्र और एक करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।

चॉईस परियोजना को श्रेष्ठ ई-गवर्नेंस पोर्टल जूरी अवार्ड
·    छत्तीसगढ़ की ओपन सोर्स पर आधारित देश की वृहद्तम परियोजना चॉइस को एक और पुरस्कार प्राप्त हुआ है। विष्वस्तरीय ई-वर्ल्ड फोरम संस्था द्वारा ”चॉईस को श्रेष्ठ ई-गवर्नेंस पोर्टल जूरी अवार्ड दिया गया है। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के प्रसिद्व डा. एम. पी. नारायन, प्रो. वी. एन. राजशेखरन पिल्ले, श्री रवि गुप्ता सहित ग्यारह सदस्यों के दल ने चॉईस का चयन इस पुरस्कार के लिए किया है। यह पुरस्कार नई दिल्ली में रायपुर 23 अगस्त 2011 को ई-वर्ल्ड फोरम संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। चॉईस को पूर्व में भी अनेक राष्ट्रीय तथा अंतर्राट्रीय स्तर के पुरस्कार मिल चुके हैं, जिनमें वर्ल्ड इज ओपन अवार्ड 2008, ई चैम्पियन अवार्ड 2007, कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया 2008, निहिलेंट अवार्ड 2009 तथा कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया चॉइस विस्तारित सेवा अवार्ड 2010 आदि प्रमुख हैं।

एकताल बेलमेटल योजना को राष्ट्रीय पुरस्कार
·    छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की एकताल बेलमेटल योजना को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। यह पुरस्कार 02 सितम्बर 2011 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल द्वारा प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष मेजर अनिल सिंह ने राष्ट्रपति के हाथों यह पुरस्कार ग्रहण किया।

सूरजपुर विकासखंड को सत्येन मैत्रा राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार
·    साक्षर भारत कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के सूरजपुर विकासखंड को प्रतिष्ठित सत्येन मैत्रा स्मृति राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार 2011 से नवाजा गया है। नई दिल्ली में 08 सितम्बर 2011 को आयोजित एक समारोह में जनपद पंचायत सूरजपुर की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा सिंह ने यह पुरस्कार राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के हाथों ग्रहण किया। छत्तीसगढ़ ने सत्येन मैत्रा स्मृति राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार प्राप्त करने के क्षेत्र में कीर्तिमान बनाया है। अब तक राज्य के महासमुंद, कांकेर, दंतेवाड़ा, सरगुजा, जशपुर जिले को जिला स्तरीय व कोयलारी (सरगुजा), सिरली (कोरबा) को ग्राम पंचायत स्तरीय पुरस्कार प्राप्त हो चुका है। इस वर्ष सूरजपुर विकासखण्ड को विकासखण्ड स्तरीय पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

ई-प्रोक्योरमेंट परियोजना को ‘इन्फरमेशन अवार्ड 2011’ सम्मान
·    सूचना प्रौद्योगिकी की प्रख्यात पत्रिका इंफरमेशन वीक की संस्था ‘एज’ (इंटरप्राईजेज ड्रायविंग ग्रोथ एण्ड एक्सीलेंस EDGE) द्वारा छत्तीसगढ़ की ई-प्रोक्योरमेंट परियोजना को इन्फरमेशन अवार्ड 2011 पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुम्बई के गोरेगांव स्थित एक्जीविशन सेंटर में 30 सितम्बर 2011 को आयोजित कार्यक्रम में यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

दूध उत्पादन में दो किसानों को राष्ट्रीय पुरस्कार
·    छत्तीसगढ़ के दो प्रगतिशील दुग्ध उत्पादक किसानों को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय उत्पादकता पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। कृषि एवं पशुपालन मंत्रियों के राष्ट्रीय सम्मेलन में केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शरद पवार ने नवम्बर 2011 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के दुग्ध उत्पादक किसान श्री महेन्द्र भाई पटेल और महासमुंद जिले के किसान श्री दुर्योधन पटेल को सम्मानित किया।

सर्वश्रेष्ठ ई-गवर्नेंस राज्य का सम्मान
·    सूचना प्रौद्योगिकी के बेहतर उपयोग के लिए छत्तीसगढ़ को एक और राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। प्रसिध्द वैज्ञानिक डॉ. राजा रमण ने दो दिसम्बर 2011 को अहमदाबाद में कम्प्यूटर सोसायटी ऑफ इंडिया-निलिहेंट की ओर से यह पुरस्कार प्रदान किया। चिप्स की ओर से मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री ए.एम. परियल ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

सर्वश्रेष्ठ नि:शक्त कर्मचारी का राष्ट्रीय पुरस्कार
·    राज्य के इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ में कार्यरत नेत्रहीन संस्कृत व्याख्याता डॉ. पूर्णिमा केलकर को सर्वश्रेष्ठ नि:शक्त कर्मचारी के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। डॉ. पूर्णिमा केलकर को अन्तर्राष्ट्रीय नि:शक्तजन दिवस के अवसर पर 03 दिसम्बर 2011 को नई दिल्ली में राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा सिंह पाटिल के हाथों यह सम्मान प्राप्त हुआ। नेत्रहीन होने के बावजूद डॉ. पूर्णिमा केलकर ने शोध कार्य के जरिए पी-एच.डी. की उपाधि भी हासिल की है।

बिजली संरक्षण में क्रेडा को दो राष्ट्रीय पुरस्कार
·    छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) को गैर परम्परागत ऊर्जा संरक्षण और विकास के लिए एक साथ दो-दो राष्ट्रीय पुरस्कार मिले। क्रेडा को तेजपुर (असम) में पिछले महीने की अठारह तारीख को केन्द्रीय अपरम्परागत ऊर्जा स्त्रोत मंत्रालय द्वारा आयोजित सम्मेलन में सर्वश्रेष्ठ नोडल एजेंसी के रूप में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी कड़ी में 05 दिसंबर 2011 को नई दिल्ली में केन्द्र सरकार की ऊर्जा उपयोगिता परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भी छत्तीसगढ़ क्रेडा को बेस्ट सोशियल इम्पेक्ट एवार्ड से नवाजा गया।

भागीरथी नल-जल योजना को प्रधानमंत्री पुरस्कार
·    छत्तीसगढ़ में रहने वाले गरीब परिवारों के घरों तक नि:शुल्क पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित भागीरथी नल-जल योजना को केन्द्र सरकार द्वारा पुरस्कृत किया गया है। केन्द्र सरकार ने इस योजना को गरीबों के लिए संचालित योजनाओं में सर्वश्रेष्ठ माना है। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री राजेश मूणत ने 13 दिसंबर 2011 को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय शहरी विकास सम्मेलन में केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री श्री कमलनाथ और शहरी गरीबी उपशमन मंत्री कुमारी शैलेजा के हाथों राष्ट्रीय पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर भिलाई नगर निगम की महापौर श्रीमती निर्मला यादव भी मौजूद थी। यह पुरस्कार भागीरथी नल-जल योजना के तहत पूरे छत्तीसगढ़ में 92 हजार नल कनेक्शन और भिलाई नगर निगम क्षेत्र में लगभग 20 हजार नल कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए दिया गया है।

ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार
·    ऊर्जा संरक्षण की दिशा में छत्तीसगढ़ में किये जा रहे बेहतर प्रयासों को देखते हुए केन्द्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में 14 दिसम्बर 2011 को ऊर्जा सरंक्षण् दिवस पर आज आयोजित कार्यक्रम में राज्य शासन की ओर से यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अपर संचालक ने केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री श्री सुशील कुमार शिंदे के हाथों ग्रहण किया। कार्यक्रम का उद्धाटन प्रधानमंत्री डॉ0 मनमोहन सिंह ने किया। वर्ष 2011 में ऊर्जा संरक्षण की दिशा में किये गये बेहतर प्रयासों पर छत्तीसगढ़ को ऊर्जा संरक्षण के तृतीय राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया है। छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण द्वारा एक वर्ष में 20 लाख यूनिट ऊर्जा की बचत कर देश में एक कीर्तिमान स्थापित किया है। ऊर्जा संरक्षण की दिशा में राज्य में विभिन्न प्रयास किये गये। सौर ऊर्जा को राज्य के दूरस्थ अचंलाें तक पहुंचाया गया। क्रेडा ने स्ट्रीट लाईट के उपयोग में लाई जा रही सोडियम वेपर के स्थान पर व्यापक रूप से एलईडी लाईट लगाई गई, जिससे 50 से 70 प्रतिशत तक बिजली की बचत सुनिश्चित हुई है।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का राष्ट्रीय पुरस्कार
·    गरीबों के लिए संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ को देश में प्रथम आने का गौरव मिला है। विगत दो जुलाई 2010 को चंडीगढ़ में केन्द्रीय श्रम तथा रोजगार मंत्रालय द्वारा आयोजित कार्यशाला में छत्तीसगढ़ सरकार को इस योजना में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए भी राष्ट्रीय पुरस्कार
·    राज्य को इसके पहले सार्वजनिक वितरण प्रणाली की ऑनलाईन सुविधा के सफल क्रियान्वयन पर केन्द्र सरकार द्वारा राष्ट्रीय सम्मान गोल्ड एवार्ड से सम्मानित किया गया है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए ई-एग्रीकल्चर और सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के बेहतर इस्तेमाल के लिए ‘ई-‘इंडिया एवार्ड’ तथा धान खरीदी व्यवस्था के तहत सहकारी समितियों के कम्प्यूटरीकरण पर भी राज्य को केन्द्र सरकार से मिला ई-गवर्नेन्स का राष्ट्रीय पुरस्कार।
·    अपनी स्थापना के विगत दस वर्ष में देश के सबसे तेज समग्र आर्थिक विकास के लिए छत्तीसगढ़ को ‘इंडिया टुडे’ पत्रिका द्वारा ‘स्टेट ऑफ द स्टेट कॉनक्लेव 2010’ के कार्यक्रम में मिला राष्ट्रीय सम्मान। उप राष्ट्रपति श्री हामिद अंसारी ने 19 नवम्बर 2010 को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को डॉ. रमन सिंह को प्रदान किया यह सम्मान। बिजली, खनन क्षेत्रों में प्राप्त निवेश, जी.डी.पी. में हुई वृध्दि और सामाजिक आर्थिक विकास के लिए अधिक राशि के प्रावधान पर छत्तीसगढ़ को मिला यह सम्मान।

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में सरगुजा जिले को राष्ट्रीय पुरस्कार
·    महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण  रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रदेश के सरगुजा जिले को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 02 फरवरी 2012 को नई दिल्ली में किया पुरस्कृत।

छत्तीसगढ़ उद्यानिकी मिशन को पुरस्कार
·    राज्य शासन द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ उद्यानिकी मिशन को भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय पुरस्कार। केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री शरद पवार और केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री डॉ. चरण दास महंत ने नई दिल्ली में 17 फरवरी 2012 को आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ उद्यानिकी मिशन को प्रशस्ति पत्र और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। राज्य में यह राष्ट्रीय मिशन वर्ष 2005-06 से प्रारंभ हुआ है। अब तक यहां इस मिशन के तहत करीब पांच लाख हेक्टेयर के रकबे में उद्यानिकी फसलों की खेती होने लगी है, जिनका कुल उत्पादन करीब पचास लाख टन है।

 छत्तीसगढ़ इन्फोटेक एवं बायोटेक प्रमोशन सोसायटी (चिप्स) को प्राप्त पुरस्कार / सम्मान

संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार :  ”मानव विकास प्रतिवेदन” को विश्व स्तरीय सम्मान-19 जून 2007

माननीय मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह द्वारा दिसम्बर 2005 में लोकार्पित छत्तीसगढ़ के पहले मानव विकास प्रतिवेदन” को यू.एन.डी.पी. द्वारा वर्ष 2007 के लिए सहभागिता एवं क्षमता विकास‘ की श्रेणी में सर्वोच्च पुरस्कार दिया गया।  यह पुरस्कार न्यूयार्क स्थित संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में प्रदान किया गया। दक्षिण एशियाई देशों में छत्तीसगढ़ एक मात्र राज्य था जिसे पुरस्कार मिला।  इस साल कुल 39 देशों से प्राप्त 50 नामांकनों में छत्तीसगढ़ का चयन हुआ। प्रतिवेदन तैयार करने के लिए छत्तीसगढ़ में सबसे अनूठी प्रक्रिया अपनाई गई जहाँ विकास कारकों को मापने के लिए स्वास्थ्य्, शिक्षा एवं आय आंकड़ों के साथ ग्रामीण्ो के सहयोग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर प्रतिवेदन तैयार किया गया।