WPL 2023 का शेड्यूल जारी, जानिए इस लीग का क्या होगा? वेन्यू, पूरा स्क्वॉड और कौन सा चैनल पर लाइव प्रसारण होगा…

Womens Premier League 2023: इंडिया में मेंस इंडियन प्रीमियर लीग के तर्ज़ पर ही यूमेंस प्रीमियर लीग (Womens Premier League) की शुरुआत इस साल से हो रहा हैं। ऑक्शन खत्म होते ही WPL का पहला सीजन का शेड्यूल जारी कर दिया गया हैं। इस लीग के सभी 22 मैचों के लिए शेड्यूल के साथ ही वेन्यू भी चयन किया जा चुका हैं। सभी मैच मुंबई दो मैदानों पर खेला जाएगा।

यूमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन के लिए पांच फ्रैंचाइजी हैं। इनमें मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स, दिल्ली कैपिटल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और UP वॉरियर शामिल हैं। सभी फ्रैंचाइजीयों ने अपनी-अपनी टीम के लिए 18-19 सदस्यों का स्क्वॉड बना ली हैं।

WPL का सभी मैच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम और डॉ.DY पाटिल स्पोर्ट्स अकैडमी, मुंबई में खेला जाएगा। यूमेंस प्रीमियर लीग का शुरुआत 4 मार्च 2023 (शनिवार) को शाम 7 बजकर 30 मिनट पर मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के मध्य मुंबई के डॉ. डी वाई पाटिल स्पोर्ट्स अकैडमी में एक शानदार मुक़ाबला से होगा। 22 दिनों तक चलने वाली WPL का फाइनल मुकाबला 26 मार्च को मुंबई के ही ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस WPL का लाइव प्रसारण वायकॉम18 के चैनल पर प्रसारित होगा।

सभी टीमों का स्क्वॉड इस तरह हैं-

दिल्ली कैपिटल: जेमाइमाह रोड्रिग्स, मेग लैनिंग, शैफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, मारिजैन कैप, तीता साधु, एलिस कैप्सी, तारा नॉरिस, लौरा हैरिस, जसिया अख्तर, मीनू मन्नी, तान्या भाटिया, पूनम यादव, जेस जोनासेन, स्नेहा दीप्ति, अरुंधति रेड्डी और अपर्णा मंडल।

यूपी वॉरियर: सोफी एक्लेस्टोन, दीप्ति शर्मा, ताहलिया मैक्ग्रा, शबनम इस्माइल, एलिसा हीली, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़, श्वेता शेरावत, एस यशश्री, किरण नवगिरे, ग्रेस हैरिस, देविका वैद्य, लॉरेन बेल, लक्ष्मी यादव, पारशवी चोपड़ा और सिमरन शेख।

गुजरात जायंट्स: ऐश गार्डनर, बेथ मूनी, सोफिया डंकले, एनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, डियांड्रा डॉटिन, स्नेह राणा, एस मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, डी हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, परुणिका सिसोदिया और शबनीम शकील।

मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, नेट साइवर-ब्रंट, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, यास्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इस्सी वांग, अमनजोत कौर, धारा गुज्जर, सायका इशाक, हैली मैथ्यूज, क्लो ट्राईऑन, हुमैरा काज़ी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, जिनतिमणि कलिता और नीलम बिष्ट।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: स्मृति मंधाना, सोफी डिवाइन, एलिसे पेरी, रेणुका ठाकुर, रिचा घोष, एरिन बर्न्स, दिशा कसाट, इंद्राणी रॉय, श्रेयंका पाटिल, कनिका आहूजा, आशा शोभना, हीथर नाइट, डेन वैन नीकेर्क, प्रीती बोस, पूनम खेमना, सहाना पवार, कोमल और मेगन शुट्ट।

देखिए पूरा शेड्यूल –

Screenshot 20230215 114638 Chrome
Screenshot 20230215 114645 Chrome
Screenshot 20230215 114650 Chrome
Screenshot 20230215 114657 Chrome