India vs New Zealand: शुभ्मन गिल ने जड़ा ताबड़तोड़ दोहरा शतक न्यूजीलैंड के सामने जीत के लिए 350 रनों का लक्ष्य…

IN vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा हैं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 349 रनों का विशाल स्कोर बनाया। इस तरह न्यूजीलैंड के लिए 350 रनों का लक्ष्य मिला हैं। भारत के युवा और हरफनमौला ओपनर बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार दोहरा शतक लगाया। इस दौरान उन्होंने 149 गेंदों पर 19 चौके और 9 छक्के की मदद से 208 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 39.6 रहा। इस शतक के साथ 2023 में दोहरा शतक लगाने वाला का पहला बल्लेबाज बन गए।

इन बल्लेबाजों के नाम हैं दोहरा शतक-

सचिन तेंदुलकर 2010 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 200* रन बनाए थे।

वीरेंद्र सहवाग 2011 वेस्ट इंडीज के खिलाफ 119 रन बनाए थे।

रोहित शर्मा तीन दोहरे शतक 2013, 2014 और 2017 ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, श्रीलंका के खिलाफ क्रमशः 209, 264 और 208* बनाए थे।

क्रिस गेल 2015 में जिंबाब्वे के खिलाफ 215 रन बनाए थे।

मार्टिन गुप्टिल 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 237* रन बनाए थे।

फखर ज़मान 2018 में जिंबाब्वे के खिलाफ 210* रन बनाए थे।

ईशान किशन 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ 210 रन बनाए थे।

और आज शुभ्मन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 208 रन बनाकर इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज़ किया।