बड़े खिलाड़ी, बड़ा दिन और बड़ा ऐलान… महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास पर सीएम भूपेश ने इस अंदाज में व्यक्त की भावनाएँ!…

प्रतीक्षा जायसवाल, स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के सफल कप्तान में से एक महेंद्र सिंह धोनी ने स्वतंत्रता दिवस (15अगस्त) पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है। उनके अचानक लिए गए इस फैसले से सभी लोग हैरान है और अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट को लेकर उन्हें महान क्रिकेटर बताते हुए शुभकामनाएं दी हैं। सीएम बघेल ने अपने ट्वीट कर लिखा है कि भारत देश को महेंद्र सिंह धोनी के रूप में एक महान क्रिकेटर का मिलना हमारे लिए सौभाग्य कि बात है।

बड़े दिन पर
बड़े खिलाड़ी ने
बड़ा ऐलान करके
सबको बड़ा हैरान कर दिया।

भारत देश को महेंद्र सिंह धोनी के रूप में एक महान क्रिकेटर का मिलना हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

देश आपका आभार व्यक्त करता है, आगामी जीवन के लिए शुभकामनाएं माही।??

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने कहा…

हर क्रिकेटर को एक दिन अपनी यात्रा समाप्त करनी पड़ती है, लेकिन फिर भी जब किसी ने आपको जानने के लिए इतनी बारीकी से निर्णय लेने की घोषणा की है, तो आप भावना को और अधिक महसूस करते हैं। आपने देश के लिए जो किया है वह हमेशा सभी के दिल में रहेगा।

उप कप्तान रोहित शर्मा ने कहा…

भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों में से एक और क्रिकेट के आसपास का प्रभाव बड़े पैमाने पर था। वह एक ऐसा व्यक्ति था, जिसके पास एक टीम बनाने का तरीका था। निश्चित रूप से उसे नीले रंग में याद करेंगे, लेकिन हमारे पास पीले रंग में है। टॉस में 19 वें पर मिलते हैं।

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा

भारतीय क्रिकेट में आपका योगदान काफी रहा है @msdhoni, 2011 के विश्व कप को एक साथ जीतना मेरे जीवन का सबसे अच्छा क्षण रहा। आपको और आपके परिवार को आपकी दूसरी पारी के लिए शुभकामनाएं।