अफ़्रीकी बल्लेबाज़ ने इस टी20 वर्ल्ड कप का पहला शतक जड़ा, बांग्लादेश को मिला 206 रन का लक्ष्य…रिले रॉसो ने सात चौके और आठ छक्के के मदद से 109 रन बनाए..

T20 World Cup 2022: दक्षिण अफ्रीका के आक्रामक बल्लेबाज रिले रॉसो ने इस टी20 वर्ल्ड कप का पहला शतक लगाया। यह उनके टी20 करियर का दूसरा शतक है। रॉसो ने लगातार दूसरे टी20 पारी में शतक लगाया है। इससे पहले भारत के खिलाफ चार अक्तूबर को इंदौर में 100 रन की नाबाद पारी खेली थी।

इस समय आस्ट्रेलिया में चल रहा टी20 विश्व कप का 22वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा है। सिडनी में ग्रुप-2 के इस मैच में दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उसने बांग्लादेश को जीत के लिए 206 रन का लक्ष्य दिया है। दक्षिण अफ्रीका ने बारिश से प्रभावित मैच में 20 ओवर में पांच विकेट पर 205 रन बनाए। उसमें रिले रॉसो ने सबसे ज्यादा 56 गेंद की पारी में सात चौके और आठ छक्के के मदद से 109 रन बनाए। वहीं क्विंटन डिकॉक ने 63 रनों की पारी खेली।