जानिए आज का राशिफ़ल.. कैसे बीतेगी आपकी आज की दिनचर्या!..

?श्री हरिहरो विजयतेतराम?
??सुप्रभातम??
?आज का पञ्चाङ्ग?
?शुक्रवार, २९ मार्च २०१९?

सूर्योदय: ? ०६:१९
सूर्यास्त: ? ०६:३३
चन्द्रोदय: ? २६:४०
चन्द्रास्त: ?१२:२७
अयन ? उत्तरायणे (दक्षिणगोलीय)
ऋतु: ? बसंत
शक सम्वत: ? १९४० (विलम्बी)
विक्रम सम्वत: ? २०७५ (विरोधकृत)
मास ? चैत्र
पक्ष: ? कृष्ण
तिथि: ? नवमी (२४:४८ तक)
नक्षत्र: ? पूर्वाषाढा (१२:४२ तक)
योग: ? परिघ (१७:१९ तक)
प्रथम करण: ? तैतिल 
द्वितीय करण: ? गर 
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
॥ गोचर ग्रहा: ॥
????
सूर्य ? मीन
चंद्र ? मकर (१९:२२ से)
मंगल ? वृष
बुध ? कुम्भ (मार्गी १९:२९ से, अस्त पश्चिम)
गुरु ? धनु (२०:१५ से (उदित)
शुक्र ? कुम्भ (२७:४४ से (उदित)
शनि ? धनु (उदित, पूर्व)
राहु ? मिथुन
केतु ? धनु
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
अभिजित मुहूर्त: ? ११:५७ से १२:४६
अमृत काल: ? ०७:२४ से ०९:१०
होमाहुति: ? राहु
अग्निवास: ? पृथ्वी
दिशा शूल: ? पश्चिम
नक्षत्र शूल: ? ❌❌❌
चन्द्र वास: ? पूर्व (दक्षिण १९:२४ से)
दुर्मुहूर्त: ? ०८:४१ से ०९:३०
राहुकाल: ? १०:५० से १२:२२
राहु काल वास: ? दक्षिण-पूर्व
यमगण्ड: ? १५:२६ से १६:५८
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
☄चौघड़िया विचार☄
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – चर २ – लाभ
३ – अमृत ४ – काल
५ – शुभ ६ – रोग
७ – उद्वेग ८ – चर
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – रोग २ – काल
३ – लाभ ४ – उद्वेग
५ – शुभ ६ – अमृत
७ – चर ८ – रोग
नोट– दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰〰〰〰〰〰〰〰〰
शुभ यात्रा दिशा
???⛵?
दक्षिण-पूर्व (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
तिथि विशेष
????
〰️〰️〰️〰️
❌❌❌❌❌
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
आज १२:४२ तक जन्मे शिशुओ का नाम
पूर्वाषाढ़ चतुर्थ चरण अनुसार (ढा) तथा इसके बाद जन्मे शिशुओं का नाम उत्तराषाढ़ प्रथम, द्वितीय, तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (भे, भो, ज) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰〰〰〰〰〰〰
उदय-लग्न मुहूर्त:
०६:१४ – ०६:५९ मीन
०६:५९ – ०८:३३ मेष
०८:३३ – १०:२७ वृषभ
१०:२७ – १२:४२ मिथुन
१२:४२ – १५:०४ कर्क
१५:०४ – १७:२३ सिंह
१७:२३ – १९:४१ कन्या
१९:४१ – २२:०१ तुला
२२:०१ – २४:२१ वृश्चिक
२४:२१ – २६:२४ धनु
२६:२४ – २८:०६ मकर
२८:०६ – २९:३१ कुम्भ
२९:३१ – ३०:१३ मीन
〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰
??????
मेष? (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। दिन के पूर्वार्ध में आलस्य के कारण दिनचार्य बिगड़ेगी। प्रत्येक कार्य विलम्ब से शुरू होने पर पूर्ण भी विलम्ब से ही होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर सहकर्मी मनमानी करेंगे क्रोध में आकर कटु वचन बोलेंगे जिस कारण संबंध खराब होने के साथ ही अव्यवस्था भी फैलेगी जिसे सुधारना आज आपके वश में नही होगा। धन लाभ के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। संध्या के समय स्थिति आपके नियंत्रण में रहेगी धन लाभ के साथ आनंद दायक समय बिताएंगे। परिजन स्वार्थ वश अत्यंत मीठा व्यवहार करेंगे।

वृष? (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज का दिन आपकी अपेक्षाओं के विपरीत रहेगा। परिवार में किसी की सेहत खराब होने से यात्रा पर्यटन की बनी बनाई योजना निरस्त करनी पड़ेगी। व्यवसाय में भी आज सोची हुई सफलता नही मिलेगी इसके उलट उधारी के कारण चिंता बढ़ेगी धन लाभ न्यून रहेगा। हताशा के कारण क्रोध भी अधिक आएगा। छोटी-छोटी बातों को प्रतिष्ठा से जोड़ने पर माहौल खराब होगा। परिजनों की जिद ना चाहकर भी मजबूरी में पूर्ण करनी पड़ेगी। खर्च अधिक एवं आय कम रहने से आर्थिक परेशानी बढ़ेगी। संध्या का समय बीमारों के लिए ज्यादा परेशानी वाला रहेगा।

मिथुन? (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज के दिन आप आलस्य से भरे रहेंगे फिर भी आज जिस भी कार्य को करेंगे उसे अन्य की अपेक्षा कम समय मे एवं सफाई से पूर्ण कर लेंगे। व्यवसाय में आज ज्यादा उत्साह नही लेंगे लेकिन आकस्मिक कार्य आने से बेमन से करना पड़ेगा फिर भी धन लाभ उत्तम होगा नए लाभ के अनुबंध मिलेंगे परन्तु सहयोगियो की कमी रहने से कार्य आरंभ आज नही कर पाएंगे। घरेलू आवश्यकता के अलावा सुख के साधनों पर अधिक खर्च होगा पारिवारिक खुशियों के दृष्टिकोण से यह व्यर्थ नही लगेगा। आज आपको कोई ठग भी सकता है सतर्क रहें। परिजनों से लाभ होगा।

कर्क? (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके लिए उन्नति कारक रहेगा। आज आपको धन लाभ के साथ साथ स्नेही जनो के साथ सुख के पल बिताने का अवसर भी मिलेगा। कार्य क्षेत्र पर आज अधिकांश कार्य कम परिश्रम से स्वतः ही बन जाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज कुछ बदलाव लाने के ऊपर खर्च भी करेंगे। धन की आमद निश्चित समय पर हो जाएगी जिस वजह से आज हाथ भी खुला रहेगा खर्च करने में विचार नही करेंगे। मध्यान के बाद का अधिक समय मनोरंजन में व्यतीत होगा पुराने साथियो से भेंट होगी। उत्तम भोजन वाहन सुख मिलेगा।

सिंह? (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आप सुख-शांति से व्यतीत करेंगे। परिवार के सदस्य किसी कारण से आपस में उलझेंगे लेकिन आप स्वयं को इन झंझटो से दूर ही रखेंगे। परिजनों के साथ मांगलिक कार्यक्रम में उपस्थिति देंगे। कार्य व्यवसाय में किसी महत्त्वपूर्ण कार्य मे विलम्ब होने पर धन लाभ अटकेगा लेकिन फिर भी धन की आमद आवश्यकता से अधिक ही रहेगी। नौकरी पेशा जातक लंबे पर्यटन पर जाएंगे। थोड़ी थकान को छोड़ सेहत सामान्य बनी रहेगी। परिचितों की उन्नति के समाचार मिलने पर मन मे ईर्ष्या की भावना आएगी। खर्च बढ़ चढ़ कर होंगे।

कन्या? (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आप लगभग सभी कार्यो में लापरवाही दिखाएंगे। घरेलू कार्यो में भी टालमटोल करने से वातावरण खराब होगा। परिवार की महिलाएं मनोकामना पूर्ण ना होने पर नाराज रहेंगी। घरेलू कार्य भी अस्त व्यस्त रहेंगे। मध्यान के बाद आकस्मिक धन लाभ होगा परन्तु आवश्यकताओं की पूर्ति के आगे कम ही लगेगा। किसी तीर्थ स्थल अथवा पर्यटक स्थल पर जा सकते है। अनावश्यक खर्च अधिक होने से धन संबंधित समस्या खड़ी होगी। संध्या का समय दिन की अपेक्षा बेहतर रहेगा। प्रेम प्रसंगों के कारण मन दुखी होगा।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज के दिन जिस समय आपको उम्मीद नही होगी उस समय अकस्मात लाभ होने से आश्चर्य में पड़ेंगे। घर के बड़े लोगो से उत्तम मार्गदर्शन मिलेगा पैतृक संपत्ति अथवा रिश्तेदारों से भी लाभ होने की संभावना है। व्यवसायी वर्ग आज किसी बड़ी योजना पर काम आरम्भ कर सकते है जिसके पूर्ण होने पर आय के नए स्त्रोत्र बनेंगे। आज आप एक समय मे अधिक कार्य करने पर दिग्भ्रमित भी हो सकते है जिससे कार्यो की गति प्रभावित होगी विलम्ब से पूर्ण होने पर मन मे ग्लानि रहेगी। परिजनों का सुख सहयोग रहेगा।

वृश्चिक? (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज के दिन आप घरेलू कार्यो के कारण दिन भर उलझे रहेंगे कार्य व्यवसाय में अवकाश भी लेना पड़ सकता है। व्यावसायिक काम काज को लेकर आज अन्य लोगो के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। लाभ आशानुकूल ना होने से थोड़ी निरशा भी रहेगी। महिलाये वाणी के प्रयोग में संतुलन बरते बेवजह कलह के प्रसंग बनने से रंग में भंग वाली स्थिति बन सकती है। संध्या के आस-पास थकान के कारण किसी काम मे मन नही लगेगा लेकिन फिर भी घूमने फिरने मनोरंजन आदि के लिए तत्पर रहेंगे। शादीशुदा लोगो को किसी बात का पछतावा होगा।

धनु? (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज आपकी दिनचार्य उथल पुथल रहेगी आज आप जो भी कामना करेंगे उसका विपरीत फल ही मिलने वाला है। व्यवसाय में अतिरिक्त आय कमाने के प्रलोभन में हाथ लगी पूंजी भी गंवा बैठेंगे गलत निर्णय अवश्य हानि का कारण बनेगा। परिजनों की जिद के आगे सामर्थ्य से अधिक खर्च करना पड़ेगा जिस कारण धन की कमी बनेगी। मित्र परिचितों से भी संबंधों में उदासीनता अधिक रहेगी। धार्मिक पूजा पाठ के प्रसंग बनेंगे परन्तु ध्यान कही और भटकने से दिखावा मात्र रहेगा। परिजनों से थोड़ी ख़ट पट के बाद सुख मिलेगा। दवाओं पर खर्च करना पड़ सकता है।

मकर? (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल रहेगा। घर परिवार में बचते बचते भी किसी के उद्दंड व्यवहार के कारण कलह होगी इसके प्रभावस्वरूप दिन भर मानसिक अशान्ति बनेगी। व्यवसाय में भी आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा फिर भी इसका फल आशा से कम ही मिलेगा। नौकरीपेशा जातको को अतिरिक्त काम मिलने से पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द करने पड़ेंगे अधिकारियों से विवाद होने की संभावना है। घर के बुजुर्ग आपके ऊपर दया करेंगे जिससे थोड़ी मानसिक राहत मिलेगी। यथा संभव यात्रा से बचें आवश्यक कागजात अथवा अन्य कीमती सामान की सुरक्षा सुनिश्चित करें।

कुंभ? (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आप सामाजिक कार्यो में सक्रियता दिखाएंगे धर्म कर्म में भी आस्था अधिक रहेगी। उच्च प्रतिष्ठित लोगो के साथ मेल जोल बढ़ेगा भविष्य में इसका लाभ भी अवश्य उठाएंगे। आपका सार्वजिनक जीवन धनवानो जैसा रहेगा। आय के साथ साथ आज फिजूल खर्च भी अधिक रहेगा जिससे आर्थिक मामलों में तालमेल बैठाने में परेशानी आएगी फिर भी मन इच्छित सुख मिलने से आज इन बातों की ज्यादा परवाह नही करेंगे। परिवार में आपके निर्णय का सभी सम्मान करेंगे घरेलू सुख उत्तम रहेगा। व्यावसायिक या धार्मिक कार्य से लघु यात्रा हो सकती है।

मीन? (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आप किसी कामना में विलम्ब होने से निराश रहेंगे मन दुविधा की स्थिति में रहने पर भी दैनिक कार्य निर्विघ्न पूर्ण होंगे। सार्वजनिक क्षेत्र पर सम्मान बढेगा परन्तु आज आप किसी के मन के विपरीत कार्य करने पर अपमानित भी हो सकते है। धर्म कर्म के प्रति आज निष्ठा कम ही रहेगी। व्यवसायियों को नए अनुबंध मिलने की संभावना अंत क्षण में जाकर निराश करेगी फिर भी आज काम चलाने लायक धन कही ना कही से मिल ही जायेगा। पारिवारिक जन के साथ थोड़ी बहस हो सकती है फिर भी घर के सदस्य आपके महत्त्व को समझेंगे।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
Astro Shashikant Pandey
9930421132