गर्लफ्रेंड ने कहा- शादी से पहले बनाओ करियर, तो BF ने 40 पेन किलर गोलियां खाकर काट दी हाथ की नस, अपनी मां पर लगाया ये आरोप

मध्य प्रदेश के इंदौर में अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। प्रेमिका ने शादी से पहले करियर बनाने की बात की तो 20 साल के प्रेमी ने 40 पेन किलर गोलियां खाकर और हाथ की नस काटकर जान देने की कोशिश की। लड़के ने अपनी ही मां पर लड़की को भड़काने का आरोप भी लगाया। लड़के को इलाज के लिए एमवाय हॉस्पिटल भर्ती किया गया है। घटना एरोड्रम इलाके की मंगलवार रात की है।

जानकारी के मुताबिक, 20 साल का ऋतिक एरोड्रम क्षेत्र के शुभम पैलेस में रहना है। वह BBA सेकंड इयर का स्टूडेंट है। ऋतिक एक लड़की से प्रेम करता है। दोनों के घरवाले भी शादी के राजी हैं। कुछ दिनों से गर्लफ्रेंड उससे बात नहीं कर रही थी। क्योंकि, वह उससे कहती है कि अभी तुम पढ़ाई कर रहे हो। पहले तुम करियर पर ध्यान दो, कुछ बन जाओ, उसके बाद शादी कर लेंगे।

परिजनों का कहना है कि लड़की के बात न करने से नाराज हो गया और उसने आत्महत्या की कोशिश की। उनका कहना है कि ऋतिक को नाटक करने की आदत है। वह पहले भी कई बार घर छोड़ चुका है। हर छोटी बात पर जिद करता है। इस बार भी जब उसकी गर्लफ्रेंड ने बता नहीं की तो उसने परिवार वालों से झगड़ा करते हुए छत से कूदने की धमकी दी थी। पुलिस को भी उसके रवैये की जानकारी दी गई है।

परिजनों ने बताया कि लड़की को भी घर बुलाकर बात की गई तो उसका कहना है कि शादी के लिए उम्र बहुत छोटी है। पहले ऋतिक कुछ बन जाए। शादी की जिद करना ठीक नहीं है। इसके बाद ऋतिक ने मंगलवार रात अपनी मां से ही कह दिया कि तुमने मेरी गर्लफ्रेंड को भड़का दिया। इसलिए वह मुझसे बात नहीं कर रही।