तेज रफ़्तार ट्रक ने टोल प्लाजा के कर्मचारियों को रौंदा… 3 की मौक़े पर मौत.. 2 गंभीर

रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा में एक दर्दनाक हादसे में तेज़ रफ्तार ट्रक ने टोल प्लाजा के 5 कर्मचारियों को रौंद दिया। उनमें से तीन कर्मचारियों की मौत हो गयी है, जबकि 2 की हालत गंभीर बनी हुई है।

ये हादसा रीवा के नज़दीक नेशनल हाईवे-30 पर सोहागी पहाड़ में बने टोल प्लाजा पर हुआ। यहां अंधी गति से दौड़ रहा एक अनियंत्रित ट्रक टोल प्लाजा के 5 कर्मचारियों को रौंदता हुआ चला गया। घटनास्थल पर ही तीन कर्मचारियों की मौत हो गयी और दो कर्मचारियों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। उन्हें अस्पताल के भेजा गया है। दुर्घटनास्थल पर पुलिस की टीम पहुंच गयी है।

(विस्तृत जानकारी का इंतज़ार है)