Crime News: बहू ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पति के साथ मिलकर दर्ज कराया FIR

मध्य प्रदेश के गुना में झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बहू ने अपने ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने अपने पति के साथ मिलकर ससुर के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है। पूरा मामला म्याना थाना क्षेत्र का है।

पीड़िता ने बताया कि उसका पति 12वीं कक्षा में पढ़ता है, जिसे अक्सर शहर जाना पड़ता है, एक दिन पति शहर गया, उसी दौरान ससुर ने जबरन दुष्कर्म किया, दुष्कर्म करने के बाद अब दहेज की भी मांग की जा रही है। पीड़िता राजस्थान के नेता की बेटी है, जिसने अपने ससुर के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

इस मामले में महिला और उसके पति ने पुलिस और प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए बताया कि उसके ससुर के पास अवैध बंदूकें भी हैं, जिनके माध्यम से हत्या की धमकी देता है। इस मामले में महिला का पति भी पीड़िता के साथ खड़ा हुआ है और अपने पिता के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।

वहीं आरोपी ससुर ने उसके ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है और पूरा मामला संपत्ति के विवाद का बताया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच के बाद आरोपी ससुर पर एफआईआर दर्ज कर दी है।