कांग्रेस विधायक के बेटे पर दुष्कर्म का आरोप, 5 हजार का इनाम घोषित, शादी का झांसा देकर किया रेप…

मध्यप्रदेश के उज्जैन पुलिस ने कांग्रेस विधायक के बेटे करण मोरवाल पर 5 हजार का इनाम घोषित किया है। तीन माह पूर्व बड़नगर के कांग्रेस विधायक मुरली मोरवाल के बेटे करण मोरवाल पर एक कांग्रेस नेत्री ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि कुछ महीनों पहले करण भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक होटल में लेकर गया था। इसके बाद युवती के साथ उसने कई बार दुष्कर्म किया है। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि कैट रोड पर पिछले साल दिसंबर में पीड़िता करण के संपर्क में आई थी। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई। युवती के अनुसार कई बार आरोपी करण मोरवाल उससे मिलने इंदौर भी आया। इसके बाद इंदौर बायपास स्थित होटल में उसे प्रपोज किया और शादी करने का झांसा देकर उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था ।

12 जुलाई को जिला कोर्ट ने करण मोरवाल की अग्रिम जमानत खारिज कर दी गई थी। आरोपी करण मोरवाल ने अग्रिम जमानत के कुछ साक्ष्य पेश किए गए थे, जिसमें घटना के समय आरोपी ने स्वयं को किसी अस्पताल में भर्ती होना बताया। इसके आधार पर वह जमानत चाह रहा था, लेकिन पीड़िता ने कॉल रिकॉर्डिंग, वॉट्सऐप चैटिंग जैसे कुछ साक्ष्य पेश किए। जिला कोर्ट द्वारा आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज कर दी गई थी। पीड़िता का आरोप है कि FIR दर्ज होने के 100 दिन बाद भी अब तक पुलिस आरोपी करण को नहीं पकड़ पाई है।