शिक्षा प्रोत्साहन राशि सीधे बैंकों में भेजी जायेगी

scholarship
scholarship

भोपाल

मध्यप्रदेश भवन एवं संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा संचालित पुरस्कार योजनाओं की राशि अब सीधे छात्रों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जायेगी। पहले यह राशि संकुल प्राचार्यों के माध्यम से आवंटित की जाती थी। अब यह राशि सी.ई.ओ. जनपद पंचायत और नगरीय क्षेत्रों में आयुक्त नगरीय निकाय या नगर पालिका के सी.एम.ओ. के माध्यम से छात्रों के खाते में भेजने की व्यवस्था की गई है।