विन्ध्य में नर्मदा जल लाना सरकार की पहली प्राथमिकता – लाल सिंह आर्य

गुणवत्ता पूर्ण तीव्रगति से किये जाये कार्य
नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री ने की बरगी ब्यपवर्तन परियोजना की समीक्षा

 

सतना..
प्रदेश के सामान्य प्रशासन विमानन एवं नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य ने कहा कि बरगी ब्यपवर्तन परियोजना के माध्यम से शीघ्रता पूर्वक नर्मदा जल विन्ध्य क्षेत्र में सिंचाई के लिये लाना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि बरगी ब्यपवर्तन परियोजना के निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्वक तीव्रगति से किये जाये। राज्यमंत्री श्री आर्य बुधवार को मैहर में बरगी ब्यपवर्तन परियोजना के अधिकारियो की बैठक लेकर निर्माण कार्यो की समीक्षा कर रहे थे। इस मौके पर नर्मदा घाटी विकास विभाग के मुख्य अभियंता जे0पी0षिवहरे, अधीक्षण यंत्री कटनी ए0के0अहिरवार, सतना ए0के0सिसोदिया, जबलपुर ओ0पी0तिवारी, कार्यपालन यंत्री सतना आर0पी0एस0बागरी, पनागर जे0के0मोदी, कटनी बी0के0षर्मा, जबलपुर के0सी0शर्मा, मैहर बी0के0कुकरेजा, सिहोरा आर0के0रावल तथा कार्यपालन यंत्री कटनी बी0के0सोनी और नागौद श्री सिंह उपस्थित रहे।
नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री श्री आर्य ने कहा कि बरगी ब्यपवर्तन परियोजना के अंर्तगत दायीं तट नहर के कि0मी0 शून्य से लेकर 197.4 कि0मी0 के मुख्य नहर के कार्य तथा मुख्य नहर के 197.4 कि0मी0 से वितरित हुई दो शाखा नहर नागौद सतना शाखा के कि0मी0 0 से 131.40 कि0मी0 तक तथा रीवा शाखा नहर के कि0मी0 0 से 39.3 कि0मी0 तक किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की। मुख्य शाखा नहर के 0 से 42 कि0मी0 के भाग के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि 42 कि0मी0 तक कैनाल का कार्य पूर्ण कर लिया गया है इससे 4 हजार हेक्टेयर क्षेत्र मे सिंचाई होगी। कि0मी0 42 से 63 की समीक्षा के दौरान कार्यपालन यंत्री ने बताया कि 2 माईनर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है तीन डिस्ट्रीब्यूटरी का काम किया जाना है। कि0मी0 63 से 104 के कार्यपालन यंत्री ने बताया कि पनागर तक की नहर का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। कि0मी0 104 से 129 की समीक्षा के दौरान बताया गया कि मुख्य शाखा नहर की 12 कि0मी0 लम्बाई की सुरंग बनानी है। जिसमें अब तक 1100 मीटर का कार्य हो चुका है टनल में पानी की अधिकता होने से कार्य मे कठिनाई हो रही है। अब टनल का कार्य पूरा करने जून 2016 तक की समयावधि दी गई है।

 

कार्यपालन यंत्री ने बताया कि टनल सुरंग के प्रारंभिक चरण का लगभग डेढ कि0मी0 का स्टेªटा जटिल है इसके बाद खुदाई का कार्य आसान होगा। ओपेन कट नहर का कार्य 95 फीसदी पूरा कर लिया गया है। कि0मी0 129 से 154 कि0मी0 की समीक्षा मे बताया गया कि नहरो का 84 फीसदी कार्य पूरा हो गया है जिसमें मुख्य 725 मीटर की नहर में कट एण्ड कव्हर की संरचना बनाई गई है। कि0मी0 154 से 197 के अंर्तगत लगभग 87 फीसदी काम पूरा हो गया है कटनी से बेरमा तक इस भाग में दो स्थानो पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रास करने है जिसकी अनुमति के लिये कार्यवाही जारी है। नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री श्री आर्य ने कहा कि केन्द्र शासन स्तर से जो भी अनुमतियां या पहल की जानी है उसके दस्तावेज उपलब्ध कराये ताकि केन्द्र स्तर पर आवष्यक कार्यवाही कराई जा सके।
क्रमषः-2 पर

canal nirichan photoबरगी मुख्य नहर के कि0मी0 197 से दोनो शाखा नहरे नागौद और रीवा शाखा की समीक्षा भी की गई।

कार्यपालन यंत्री नागौद ने बताया कि 0 से 83 कि0मी0 तक का कार्य तीन एजंेसियो द्वारा किया जा रहा है। जिसमें मोंटीकार्लो कम्पनी द्वारा 87 फीसदी काम पूरा कर लिया है। मैहर से उचेहरा तक माईनर सब माईनर का काम 70 फीसदी पूरा हो चुका है जून 2014 तक यह कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। रीवा शाखा नहर की समीक्षा के दौरान कार्यपालन यंत्री बी0के0कुकरेजा ने बताया कि मैहर के बेरमा से रीवा शाखा 39 कि0मी0 तक नहर जायेगी। जिसमें 0 से 24 कि0मी0 तक का कार्य चार हिस्से मे बांटा गया है। इसमें सरलानगर सीमेन्ट फैक्टरी के नीचे तीन कि0मी0 लम्बी सुरंग भी बनाई जानी है। माईनर सोनौरा एक और दो का काम चल रहा है भू-अर्जन और पुर्नवास की कोई समस्या नही है। वर्तमान में 8 कि0मी0 खुदाई का कार्य पूर्ण हो चुका है। मुख्य अभियंता जे0पी0षिवहरे ने बताया कि बरगी ब्यपवर्तन परियोजना के तहत मुख्य नहर की लम्बाई 197.44 कि0मी0 तथा लघु नहरो की लम्बाई 2700 कि0मी0 है। परियोजना से जबलपुर एवं कटनी जिले के 81823 हेक्टेयर सतना जिले का 1 लाख 59 हजार 655 हेक्टेयर तथा रीवा जिले के 3532 हेक्टेयर मिलाकर 2 लाख 45 हजार 10 हेक्टेयर में सिंचाई क्षमता प्रस्तावित है। परियोजना से जबलपुर एवं कटनी जिले के 565 ग्राम, सतना जिले के 855 ग्राम तथा रीवा जिले के 30 ग्राम मिलाकर कुल 1450 ग्राम लाभान्वित होेगे।

 

mai ki pondi nirichan photo (1)टनल का कार्य अंतिम चरण मे आते ही शुरू होगा माँ शारदा की पोंडी घाट निर्माण कार्य
नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य ने बताया कि माँ शारदा देवी मंदिर मैहर के पास बरगी मुख्य शाखा नहर से जोडते हुये हर की पोंडी की भांति माँ शारदा की पोंडी घाट बनाया जायेगा। स्लीमनाबाद के पास पहाड को खोदकर पानी लाने बनाई जा रही 12 कि0मी0 लम्बी सुरंग का कार्य अंतिम चरण मे आते ही शारदा की पोंडी घाट का कार्य तेजी से प्रारंभ किया जायेगा। बैठक मे अधिकारियो ने बताया कि मुख्य शाखा नहर मे जल मैहर तक आ जाने पर ही पोंडी घाट का निर्माण किया जाना उपयुक्त होगा। बैठक में बताया गया कि घाट निर्माण के लिये 4.81 करोड रूपये की प्रषासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसमें निर्माण कार्य के सर्वेक्षण प्लानिंग एवं प्राक्कलन तैयार कराया जा रहा है।

 

चंदई से नहर ले जाकर चित्रकूट की मंदाकिनी में जल मिलाने का होगा प्रयास
नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य ने बताया कि धार्मिक स्थल चित्रकूट की पवित्र मंदाकिनी नदी को बारहो महीने जल से भरपूर रखने बरगी नहर या वाणसागर की नहर से पानी ले जाकर पवित्र मंदाकिनी से मिलाने के कार्य की भौतिक उपयुक्तता का परीक्षण कराया जायेगा। उन्होने बरगी नहर के अधिकारियो तथा कार्यपालन यंत्री जल संसाधन से चर्चा कर परीक्षण और प्लान तैयार करने के निर्देष भी दिये।
निर्माण कार्यो की गुणवत्ता मे कोई समझौता नही
नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य ने विभाग के अधिकारियो को सचेत किया कि निर्माण कार्यो की गुणवत्ता मे किसी भी कीमत पर समझौता नही किया जायेगा। उन्होने कहा कि विभाग के अधिकारियो की जो भी समस्याये है उन्हे बताये, ताकि निराकरण किया जा सके। मुख्य अभियंता ने कहा कि परियोजना में 10 सहायक यंत्री 25 उपयंत्री तथा 25 अमीन की आवष्यकता है। राज्यमंत्री श्री आर्य ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चैहान की मंषा के अनुसार सिंचाई क्षमता बढाने सौ दिनी एक वर्षीय एवं पंचवर्षीय कार्ययोजना तैयार कर तेज गति से अधूरे कार्यो को पूरा करने के प्रयास करे।

मुख्य शाखा नहर के निर्माण कार्यो का राज्यमंत्री ने किया स्थल निरीक्षण
सामान्य प्रशासन एवं नर्मदा घाटी विकास राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य ने बुधवार को मैहर प्रवास के दौरान बरगी दांयी तट नहर के मैहर मे 11.2 कि0मी0 पर निर्मित ब्रिज नहर लाईनिंग कार्य तथा 16.29 कि0मी0 पर बनाये जा रहे 127 मीटर लम्बाई के एक्वाडक्ट के निर्माण कार्य और कि0मी0 10.21 पर बनाये जा रहे डेªनेज कल्वर्ट के निर्माण कार्य का मौके पर निरीक्षण किया।
इस दौरान मुख्य अभियंता ने बताया कि पूरे सिस्टम में 30 स्थानो पर इस तरह के नाला कल्वर्ट एक्वाडक्ट बनाये जा रहे है। मैहर के 16.29 कि0मी0 पर पथना नाला पर 127 मीटर लम्बाई का एक्वाडक्ट मोंटीकार्लो कम्पनी द्वारा बनाया जा रहा है। इसी प्रकार कि0मी0 10.21 मे बन रहे डेªनेज कल्वर्ट मे लगभग 10 फिट जलाषय के नीचे का स्ट्रक्चर तैयार किया जा चुका है। पानी घटते ही शेष कार्य प्रारंभ कर दिया जायेगा। राज्यमंत्री श्री आर्य ने डेªनेज कल्वर्ट के कार्य को तीव्रगति से पूरा करने के निदे्रष दिये। उन्होने माँ शारदा की पोंडी घाट बनाये जाने वाले स्थल का भी अवलोकन किया। इस मैाके पर रमेष पाण्डेय बम बम महाराज, सनत गौतम, वीरेन्द्र सिंह वीरू, अषोक चैबे, धीरज पाण्डेय, सत्यभान सिंह सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।