गुटबाजी सरगुजा की रीति : अमित जोगी

अम्बिकापुर
सरगुजा जिला मे आज यूथ कांग्रेस ने मरवाही विधायक अमित जोगी की अगुवाई मे राष्ट्रीय राजमार्ग पर चक्का जाम किया। वैसे तो कार्यक्रम एन एच के खस्ताहाल सडक को लेकर आयोजित था। लेकिन आयोजन मे कांग्रेस की स्थिती ही खस्ताहाल नजर आई , क्योकि यूथ कांग्रेस के इस कार्यक्रम मे जिले का कोई भी कांग्रेस पदाधिकारी नजर नही आया। बस नजर आए तो जोगी गुट के विधायक और कार्यकर्ता।
अम्बिकापुर से गुजरने वाले कटनी गुमला राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिती किसी से छुपी नही है , और उसी को व्यापक रुप से उजागर करने के लिए आज मरवारी विधायक अमित जोगी, सीतापुर विधायक अमरजीत भगत , पूर्व विधायक धर्मजीत सिंह , और यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष दानिश रफीक की अगुवाई मे दर्जनो यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने चक्का जाम किया । चक्का जाम एन एच के दर्रीडीह रघुनाथपुर बस्ती के पास किया गया था। जिसमे जिले और संभाग के कांग्रेस पदाधिकारी को भी शामिल होना था। लेकिन चक्काजाम मे ना ही जिले का कोई वरिष्ठ कांग्रेसी पंहुचे। और ना ही जिला का कोई पदाधिकारी। लिहाजा इस सवाल के जवाब मे अमित जोगी ने कहा ये तो यंहा की रीति है। अमित जोगी के मुताबिक गुटबाजी सरगुजा कांग्रेस की रीति है, लेकिन शायद इससे उनको कोई फर्क नही पडता है।
इधर जोगी गुट के खास सिपेसलार जिले के सीतापुर से तीसरी बार विधायक अमरजीत भगत के मुताबिक वो इस एन.एच 43 की बेहतरी के लिए पहले कार्यकाल से ही आंदोलन करते आ रहे है। लेकिन हैरत की बात है केन्द्र मे अपनी यूपीए की सरकार के समय राष्ट्रीय राजमार्ग की हालत नही सुधरवा पाए विधायक अमरजीत अब तक आंदोलनरत है।unnamed (1)
सरगुजा की गुटबाजी को जानते हुए भी यंहा चक्काजाम करने आए पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी इस कार्यक्रम को सफल मान रहे है। ऐसे मे इनके द्वारा किए गए चक्काजाम के पीछे की मंशा समझ पाना भी काफी मुश्किल है,, क्योकि इस सडक के लिए चक्काजाम तो कई मर्तबा हुआ है,, लेकिन हालत जस की तस है।
चक्काजाम के दौरान गिरफ्तारी  
सरगुजा जिला के रघुनाथपुर दर्रीडीह मे एन एच 43 राष्ट्रीय मार्ग चक्का जाम के मामले मे लुण्ड्रा पुलिस ने मरवाही विधायक अमित जोगी, और सीतापुर विधायक अमरजीत भगत समेत 800 से अधिक लोगो को गिरफ्तार किया। दरअसल कटनी गुमला राष्ट्रीय राज्यमार्ग की खस्ताहाल सडक के विरोध मे आज जोगी गुट के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने एन एच पर चक्का जाम किया था। दोपहर 12 से शुरु ये चक्का जाम 4 बजे तक जारी रहा । जिसके बाद यातायात व्यवस्था को बहाल करने के लिए अमित जोगी समेत 839 यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता को लुण्ड्रा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । बाद मे सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।