दुल्हन के प्यार करने का स्टाइल दूल्हे को दे गया जिंदगी भर का गम, कभी न भूल पाएगा शादी के बाद की वो रात!

Bride Gives Big Shock to Groom: भारत में शादी-विवाह का विशेष महत्व होता हैं। भारत में आज भी अधिकतर शादियां माता-पिता और रिश्तेदारों की रजामंदी से होती हैं। भले ही शादी परिजनों की रजामंदी से होता हैं। लेकिन, दूल्हा-दुल्हन के अरमान भी अलग होते हैं। अपनी शादी के लिए दूल्हा-दुल्हन शादी तय होने के बाद से तैयारी शुरू कर देते हैं। लेकिन, कई बार शादी से जुड़ी ऐसी खबरें सामने आती हैं। जिसे सुनकर हर कोई शर्मिंदा हो जाता हैं। ऐसा ही एक मामला राजस्थान की राजधानी जयपुर से निकलकर प्रकाश में आया हैं। जहां दुल्हन ने दूल्हे को ऐसा गम दे दिया हैं जिसे वो जिंदगी भर नहीं भूल पाएगा।

दरअसल, जयपुर के विश्वकर्मा नगर में रहने वाली रामलाल की शादी 23 जून को पश्चिम बंगाल की रहने वाली सुष्मिता के साथ हुई थी। सुष्मिता नाम की लड़की का रिश्ता किसी फैमिली फ्रेंड से नहीं आया था। बल्कि, एजेंट ने यह रिश्ता लाया था। इसके लिए उसने रामलाल की फैमिली से मोटी रकम ली थीं। 3.5 लाख रुपए लेकर उसने यह शादी कराई थी। सुष्मिता देखने में सुंदर और सुशील रामलाल और उसकी फैमिली को लगीं। धूमधाम से शादी हुई। इसके बाद दुल्हन ससुराल आकर सबके साथ घुल-मिल गई।

Read More: CG-नाली के अभाव में बारिश का पानी घुसा घरों में, खेत की फसल हुई तबाह, देखिए VIDEO

किसी को नहीं पता था कि, सुष्मिता का इतने अच्छे से घुलना मिलना उसकी साजिश का एक हिस्सा हैं। 1 जून को नई नवेली दुल्हन गायब हो गई। घर, मोहल्ले आसपास सब जगह उसे देखा गया। लेकिन, वो कहीं नहीं मिली। रामलाल और उसकी फैमिली के होश तब उड़ गए। जब देखा कि, वो 18 लाख रुपए का सामान साथ में लेकर फरार हो गई हैं। जिसमें ज्वेलरी और रुपए शामिल हैं। जिसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और दुल्हन की तलाश की गुहार लगाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया हैं। पर अभी तक लुटेरी दुल्हन का पता नहीं चला हैं।