Health Tips: सुबह बिना ब्रश किए चाय पीते हैं? तो हो सकती हैं परेशानी

Health Tips: कुछ लोगों की सुबह की शुरुआत बिना चाय के नहीं हो पाती है। वे सुबह उठते ही अपने बिस्तर पर एक कप गर्म चाय चाहते हैं। क्‍योंकि यह कप उन्‍हें नींद से जगाने का काम कर सकता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, बिना ब्रश किए चाय पीने से आपको कितनी शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है? आइए जानते हैं

खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए बेहद खतरनाक माना जाता हैं। ऐसा करने से आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि, बिना ब्रश किए चाय पीने की आदत सेहत के लिए क्यों खराब है? सुबह उठते ही बासी मुंह वाली चाय पीने से गैस की समस्या हो सकती हैं। अगर आप रोज ऐसे ही बासी मुंह वाली चाय पीते हैं तो इससे आपके पेट में एसिड का स्तर बढ़ सकता हैं। जिससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ेगा।

बिना ब्रश किए चाय पीने से भी आपके दांत खराब हो सकते हैं। इनमें सड़न हो सकती हैं। बासी मुंह वाली चाय पीने से डिहाइड्रेशन भी हो सकता हैं। जो अपने आप में एक बड़ी समस्या है। यही वजह हैं कि, हर किसी को सुबह उठते ही बिना ब्रश किए चाय पीने से बचना चाहिए।

जानिए क्या हैं सुबह चाय पीने का सही तरीका?

अगर आपको सुबह उठते ही तुरंत चाय पीने की आदत हैं, तो बस इस आदत को थोड़ा बदल लें। बिस्तर से उठने के बाद सबसे पहले चाय पीने के बजाय ढेर सारा पानी पिएं। खाली पेट पानी पीना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता हैं। चाय पीने से पहले पानी पीने से शरीर पर चाय का असर कम होता हैं।

पानी पीने के 15 से 20 मिनट बाद चाय पीने से होने वाला अम्लीय प्रभाव आपके शरीर को नुकसान नहीं पहुंचाता हैं। इस बात का ध्यान रखें कि चाय पीते समय या चाय पीने के तुरंत बाद आपको पानी का सेवन बिल्कुल नहीं करना हैं।