Nokia यूजर्स के लिए Good न्यूज़: कंपनी इस साल लॉन्च करेगी 17 नए स्मार्टफोन, जानिए क्या कुछ अलग होगा.!

Nokia…HMD Global ने हाल ही में Nokia ब्रैंडिंग को हटा दिया हैं। कंपनी ने Nokia.com को HMD.com पर रीडायरेक्ट कर दिया हैं। वहीं, इसका X सोशल मीडिया हैंडल भी @nokiamobile से बदल कर @HMDglobal कर दिया गया हैं। फिनलैंड की कंपनी नए स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली हैं। जिसका टीजर भी जारी हो चुकी हैं। फोन HMD ब्रैंडिंग के तहत ही लॉन्च किए जाएंगे। लेकिन, अब एक ट्विस्ट इस कहानी में आ गया हैं। IMEI डेटाबेस में Nokia ब्रैंडेड स्मार्टफोन देखे गए हैं! आईए जानते हैं इस अपडेट के बारे में विस्तार से।

दरअसल, नोकिया अपनी एक नई जर्नी की शुरुआत कर रही हैं। कंपनी अपने ब्रांडिंग और बिजनेस मॉडल में बदलाव कर रही हैं। नोकिया ने कंपनी की रनिंग कॉस्ट को कम करने के लिए कुछ अहम बदलाव किए हैं। मीडिया में कुछ दिन पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि, 2024 में नोकिया दुनियाभर में मौजूद अपने स्टाफ में से 10,000 स्टाफ की निकाल सकती हैं। इसके पीछे नोकिया का मकसद अपनी कंपनी का खर्चा कम करना हैं।

अब एक नया रिपोर्ट सामने आया है, जिसके मुताबिक, नोकिया कंपनी 2024 में 2-4 नहीं बल्कि कुल 17 स्मार्टफोन लॉन्च की तैयारी कर रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार, नोकिया 2024 में होने वाले मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में अपने कुछ नए स्मार्टफोन को पेश कर सकती हैं।

नए मोबाइल्स को लेकर लीक सामने आ चुका हैं। जिसमें एक हैंडसेट का कोडनेम N159V बताया गया था। इसमें डुअल रियर कैमरा यूनिट शामिल हैं, जिसमें ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 108-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर सेंसर दिया गया हैं। इसके प्लास्टिक फ्रेम के साथ काले और सियान कलर ऑप्शन में आने की उम्मीद हैं। फोन के रियर में लोगो भी HMD का ही होगा। यह लोगो रियर पैनल के ठीक सेंटर में दिया गया हैं। कंपनी की ओर से इन नए डिवाइसेज को लेकर जल्द ही कोई घोषणा किए जाने की उम्मीद हैं।