Weather Update: 26 जनवरी तक 13 राज्यों में बारिश, कोहरे का ऑरेंज अलर्ट, पर्वतों पर तेज बर्फबारी



Weather Update : देश में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। दरअसल कई राज्यों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भीषण ठंड सहित बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। दिल्ली में भी बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताया गया जबकि हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है। गुजरात, राजस्थान में कोल्ड वेव का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी रिकॉर्ड की गई है।

देश में एक साथ दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण आज राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। वही पहाड़ों पर बर्फबारी का असर भी राजधानी दिल्ली पर दिखेगा। घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है। क्षेत्रों में होने वाली बारिश से तापमान में भारी गिरावट देखी जाएगी। एक बार और ठंड का नया रुख विकसित होगा।

राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है। चमक के साथ दिल्ली में कई इलाके में आज बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है।

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़ में भी बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है। तीन राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है इसके साथ ही सुदूर इलाकों में शीतलहर का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में कड़ाके की ठंड का पूर्व अनुमान जताया गया है। बिहार के कई जिलों में हालांकि मौसम साफ बना रहेगा। वही 12 जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया गया है। बांका को सबसे ठंडा जिला घोषित किया गया है जबकि पटना में हल्की धूप खिली हुई रही। बांका जिले में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि अभी और पारा गिरने की संभावना जताई गई है। बिहार के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। 2 से 3 दिनों के बीच कई क्षेत्रों में बारिश के आसार जताए गए हैं। 48 घंटे में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। विजिबिलिटी काफी लोगों की जाएगी।

राजस्थान में ठंड का दूसरा दौर शुरू हो रहा है। फतेहपुर सहित सीकर, चूरू और करौली में तापमान 0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। कई जगह पेड़ पर बूंदे बर्फ में तब्दील हो गई है। कड़ाके की सर्दी का दौर देखने को मिलेगा। फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जबकि सीकर और चुरू में न्यूनतम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। करौली में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इसके अलावा हरियाणा के लुधियाना, अमृतसर में भी न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस जबकि पटियाला में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। इन क्षेत्रों में भीषण शीतलहर की चेतावनी जारी कर दी गई है।

पूर्वी राज्य में बारिश सहित बर्फबारी

पूर्वी राज्य में बारिश सहित बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है 21 जनवरी से लेकर 26 जनवरी तक क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है 23 और 24 को जम्मू-कश्मीर सहित हिमाचल उत्तराखंड में भी बर्फबारी देखने को मिलेगी। मध्य क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया गया है 22 जनवरी से एक अन्य पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके कारण पूरे जम्मू-कश्मीर सहित हिमाचल और उत्तराखंड में भारी बर्फबारी की संभावना जताई गई है मौसम खराब होगा प्रदेश भर में बर्फबारी देखी जा सकेगी। मौसम विभाग द्वारा 7 दिन तक इन क्षेत्रों में बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया गया है।