Weather Update: 17 राज्यों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया वेदर अपडेट, जारी रहेगा बारिश का कहर? जानिए आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम

Weather Update: देश अलग-अलग हिस्से में इस वक्त बारिश का दौर जारी है। पहाड़ों पर भी बारिश हो रही है। बारिश के कारण गुजरात और महाराष्ट्र के कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण डूबने से तीन छात्र की मौत हो गई। कई अन्य लापता छात्रों की तलाश की जा रही है। इन दिनों देश के ज्यादातर राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने देश के 17 राज्यों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

Random Image

मौसम विभाग ने बताया है कि रविवार को गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। मध्य भारत के राज्यों में भी भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। 28 जुलाई को लेकर किए गए पूर्वानुमान के अनुसार झारखंज, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, आज ओडिशा के 14 से अधिक जिलों में भारी हो सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। झारखंड में भी आठ जिलों के लिए भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। इसे लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

उत्तराखंड के 6 जिलों के लिए अलर्ट

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मौसम विभाग ने आज भी राज्य से छह जिलों चमोली, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, नैनीताल, देहारदून और उत्तरकाशी में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि 31 जुलाई तक राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर देखने के लिए मिल सकता है। पहाड़ों पर अधिक बारिश होने के कारण भूस्खलन की घटनाएं बढ़ गई हैं। वहीं, हिमाचल प्रदेश के भी कई जिलों में 31 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई गई है।

गुजरात के 10 जिलों में बाढ़ जैसे हालत

इसके अलावा गुजरात में अब तक सबसे अधिक बारिश हुई है। यहां पर 2460.3 एमएम बारिश दर्ज की गई है। तेज बारिश के कारण कई नदियां उफान पर हैं। राज्य के लगभग 10 जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों तक पहुंचाया गया है। लगभग एक लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश के कारण कई जलाशयों का जलस्तर बढ़ गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश और ओडिशा में मध्यम से भारी बारिश हुई। मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण राजस्थान, उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड के कुछ हिस्सों और गंगीय पश्चिम बंगाल में कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ बारिश हुई है।