अम्बिकापुर..(सीतापुर/अनिल उपाध्याय)..नगर की खस्ताहाल सड़को की मरम्मत की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।सौंपे गए ज्ञापन में सात दिवस के अंदर सड़क मरम्मत की मांग की गई है।मांग पूरी नही होने पर कांग्रेसी चक्काजाम करेंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
गौरतलब कि नगर से गुजरने वाली नेशनल हाईवे क्र-43 की हालत बारिश के दिनों में काफी जर्जर हो गई है।ग्राम सोनातराई से सुर तक सड़को में बड़े बड़े डबरीनुमा गड्ढे निर्मित हो गई है।जिसकी वजह से रोज कोई न कोई राहगीर सड़क में निर्मित गड्ढों की चपेट में आकर दुर्घटना का शिकार हो रहा है।सड़क की ऐसी हालत देखने के बाद भी न अधिकारी इसकी सुध ले रहे है और न ही सड़क की मरम्मत करा रहे हैं।खस्ताहाल सड़क की वजह से आम लोगों को हो रही परेशानी और बढ़ती सड़क दुर्घटना को देखते हुए कांग्रेसियों ने विरोध जताते हुए पूर्व मंत्री अमरजीत भगत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
सौंपे गए ज्ञापन में सप्ताह भर के अंदर ग्राम सोनातराई से सुर तक खस्ताहाल सड़क की मरम्मत की मांग की गई है।ताकि आम आदमी को जर्जर सड़क एवं होने वाली दुर्घटना से राहत मिल सके।सप्ताह भर के अंदर सड़क की मरम्मत नही हुई तो पूर्व मंत्री के नेतृत्व में कांग्रेसी चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन करेंगे।ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष तिलक बेहरा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेमदान कुजूर गणेश सोनी संदीप गुप्ता अरुण गुप्ता शिव गुप्ता घनश्याम गुप्ता अर्णव गुप्ता नागेश्वर राम सुखदेव भगत बॉबी वाधवा मनसुख राम बिगन राम राजेश कन्दरा एवं अन्य उपस्थित थे।
