लड़की ने डॉक्टर को मारा झन्नाटेदार थप्पड़, फिर ऐसे टूट पड़े लोग, वायरल हो रहा ये Video

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले का एक वीडियो वायरल हो गया है। इसमें एक लड़की और कुछ लोग एक शख्स की पिटाई कर रहे हैं। ये घटना 19 जनवरी की है। जिसकी पिटाई हो रही है। वह डॉक्टर बताया जा रहा है। डॉक्टर पर महिला पेशेंट के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगे। इस घटना के दौरान डॉक्टर की क्लीनिक में लोग जबरदस्ती घुस आए और हंगामा किया।

डॉक्टर ने हालांकि, माफी मांगी, लेकिन उसके बाद भी महिला और उसके परिजनों ने उसे पीट दिया। फिलहाल दोनों पक्षों ने थाने में कोई शिकायत नहीं की है। वीडियो वायरल करने के पीछे डॉक्टर के साथ ब्लैकमेलिंग की भी चर्चा हो रही है।

https://twitter.com/SushilKaushikMP/status/1489471993246150658?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1489471993246150658%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.news18.com%2F

सोशल मीडिया पर वायरल ये वीडियो रतलाम के प्राइवेट डॉक्टर डॉ. राजेश पाटनी के क्लीनिक का है। 15 सेकंड के इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि डॉक्टर पाटनी के सामने एक लड़की कुछ लोगों के साथ खड़ी है। इस बीच एक अंजान शख्स कहता है- आप माफी मांग लीजिए। इस बात पर डॉक्टर पाटनी सामने खड़ी लड़की से कहते हैं- आपको लगता है कि मैंने गलती की है तो मुझे माफ कर दीजिए। यह कहते हुए पाटनी लड़की के पैर छूते हैं।

पैर छूकर जैसे ही पाटनी उठते हैं तो लड़की झन्नाटेदार झापड़ उनके गाल पर मारती। इसके बाद वहां खड़े दूसरे लोग भी उनके साथ मारपीट करने लगते हैं। इस तरह यहां हंगामा खड़ा हो जाता है। जैसे-तैसे मामला शांत होता है। गौरतलब है कि इस दोनों पक्षों में से किसी ने भी इस मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है। ये मामला रतलाम के स्टेशन रोड थाना इलाके का है। थाने की पुलिस का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रहा कोई भी शख्स मामला दर्ज कराने थाने नहीं आया है।