Surguja Politics: भाजयुमो ने परिवहन विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार, गुंडागर्दी एवं अनियमितता के विरोध में RTO कार्यालय का किया घेराव

अम्बिकापुर- भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में आर.टी.ओ. कार्यालय में भ्रष्टाचार, अनियमितता, घूसखोरी, गुंडागर्दी जैसी 10 सूत्रीय मांग को लेकर हजारों कार्यकर्ताओं के द्वारा घेराव किया गया।

शहर में स्थित पुष्प वाटिका के पास भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के हजारों कार्यकर्त्ता एकत्र होकर रैली के रूप में नारे बाजी करते हुए, आर.टी.ओ. कार्यालय के सामने पुलिस जवानों के साथ झुमा-झटकी भी हुआ। इसके बाद प्रतापपुर रोड को चक्का जाम कर परिवहन विभाग के खिलाफ भाषण दिया गया। इस दौरान सत्ता पक्ष के मुख्यमंत्री, विभागीय मंत्री स्थानीय विधायकों तथा परिवहन अधिकारियों को जमकर कोसा गया। भाषण-बाजी के बाद बैरिकेट को तोड़ते हुए आर.टी.ओ. कार्यालय के सामने प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौपा।

IMG 20230210 WA0013

रैली में शामिल हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता मेजर अनिल सिंह ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि परिवहन विभाग के अधिकारी एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। उनकी कार्य शैली से आय दिन जनमानस को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। परिवहन व खनिज विभाग को भ्रष्टाचार का अड्डा बना लिया हैं।

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि आए दिन परिवहन विभाग की शिकायत आम जनमानस से सुनने को मिलता हैं। और विभाग का कार्यालय भ्रष्ट अधिकारियो के द्वारा फैलाये गए भ्रष्टाचार, अनियमितता, अभद्र भाषा का प्रयोग, अवैध वसूली जैसे 10 सूत्रीय मांग को लेकर एक चेतावनी घेराव का कार्यक्रम हमने आर.टी.ओ. कार्यालय का घेराव किया। आय दिन निजी गुंडों को रखकर कही भी गाडियों को रोका जाता हैं, और उनसे अवैध उगाही की जाती हैं। यदि विभाग में व्यवस्थागत उचित सुधार नहीं होता हैं। तो हम आने-वाले समय में चरण बध्द तरीके से विभाग एवं अधिकारियो के खिलाफ आन्दोलन करेंगें।

IMG 20230210 WA0011

इस आन्दोलन में भाजपा जिला मंत्री विकास पाण्डेय, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अंकित जायसवाल, भाजपा के नगर महामंत्री दीपक सिंह तोमर,भाजयुमो जिला महामंत्री संजीव वर्मा, अंशुल श्रीवास्तव, दीगम्बर यादव, निशान्त सिंह, सुनील यादव, महेश्वर राजवाड़े, रोचक गुप्ता, विकास शुक्ला, नकुल सोनकर, राजेन्द्र जायसवाल, जन्मजय मिश्रा, प्रेमानन्द तिग्गा, सुनील बघेल, विकास वर्मा, शरद सिन्हा, रविकांत उरांव, अनिरुद्ध मिश्रा, निशान्त गुप्ता, आर. डी. चौहान, अकिल साय मरावी, संजय सिंह, वीर सोनी, अनीश सिंह, अनुराग शुक्ला, गोलू यादव, अमोघ कश्यप, विवेक सिंह, निशान्त सिंह गोल्डी, अविनाश कुशवाहा, अजय सिंह, श्रीधर केशरी, दिव्यांशु केशरी, कौशलेन्द्र गुप्ता इलू, पंचानन कुमार, विक्की सोनी, नरेन्द्र पैकरा, धीरज सिंह, बुधमोहन सिंह, दीपक यादव, रवि सोनी, बुधमोहन, जयंतनाथ सिंह, कपिल राजवाड़े, विरेन्द्र गुप्ता, भोलू सिंह सेंगर, सौरभ मिश्रा, मनीष दुबे, रोनी मिश्रा, रौशन कुमार, राजकुमार राजवाड़े, विनय ठाकुर, आदित्य सिंह, हर्षवर्धन सिंह, शिव चरण गिरी, कन्हैया बघेल, राहुल जायसवाल सहित अन्य सभी बीजेपी कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।