Chhattisgarh News: कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी कंडीडेट से 2 बार पैर छूकर लिया आशीर्वाद..पर नही मिला जीत का आशीर्वाद..

Loksabha election 2024. चुनाव कोई भी हो आम लोगों के कान ज़िंदाबाद मुर्दाबाद सुनसुनकर पक से जाते हैं। चुनाव के दौरान ऐसी बहुत कम तस्वीर सामने आती हैं। जो आँखों को राहत दे सके..और जब ऐसी तस्वीर सामने आती हैं तो ये स्वाभाविक हैं कि, उसकी चर्चा हो। ऐसी ही एक तस्वीर छत्तीसगढ़ के सरगुजा लोकसभा चुनाव के भागदौड़ के बीच नज़र आई। तस्वीर उस वक्त की हैं, जब कांग्रेस प्रत्याशी और भाजपा प्रत्याशी का आमना सामना हुआ। और बिना देर किए कांग्रेस प्रत्याशी ने बीजेपी कंडीडेट का पैर छूकर आशीर्वाद ले लिया हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस की प्रत्याशी शशि सिंह ने भाजपा के प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के एक नहीं बल्कि दो बार पैर छूकर आशीर्वाद लिया हैं। जिसके बाद चिंतामणि महाराज ने कांग्रेस प्रत्याशी को उज्ज्वल भविष्य का तो आशीर्वाद दिया हैं। लेकिन, जीत की बधाई नहीं मिला हैं।

आपको बता दें कि, लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई हैं। तीसरे चरण के लिए छत्तीसगढ़ की 7 सीटों पर नामांकन भी शुरू हो गया हैं। वहीं, आज कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह ने सबसे पहले मां महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना किया। इसके बाद अपना नामांकन कलेक्ट्रेट पहुंच कर दाखिल कर दिया हैं। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेस समर्थकों के साथ रैली निकालकर सरगुजा कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया हैं।

इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह ने कहा कि, मां महामाया और जनता के आशीर्वाद से भारी मतों से जीत हासिल करने की बात कही हैं। इधर, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि, कांग्रेस की शुरू से ही परंपरा रही हैं कि, सभी धार्मिक स्थलों में पहुंचकर आशीर्वाद लेकर प्रत्याशी नामांकन दाखिल करें। जिसको लेकर आज सांसद प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया हैं। सिंहदेव ने कहा, 11 सीटों में से तीन सीटों में कड़ी मेहनत करनी होगी। लेकिन, 8 सीटों में जीत सुनिश्चित हैं। सिंहदेव ने कहा कि, हमें चुनाव में थोड़ा और मेहनत करने की जरूरत हैं।

नामांकन के दौरान मौजूद पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मोहन मरकाम  ने कहा कि, आज सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री शशि सिंह की नामांकन फॉर्म भरने आए हुए हैं। यहां के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव समेत कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हैं। इस बार हम सरगुजा लोकसभा में दमदारी के साथ लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि, छत्तीसगढ़ के पूरे 11 सीटों पर दमदारी के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि, छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद सरगुजा लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाए हैं। लेकिन, इस बार हम दमखम के साथ कोशिश कर रहे हैं की जीते। उन्होंने कहा कि, यदि भाजपा की लहर होती तो कांग्रेस पार्टी के नेताओं को अपने पार्टी में शामिल नहीं करते। आज कांग्रेस मुक्त करते-करते भाजपा कांग्रेस युक्त पार्टी बन गई हैं। अधिकतर कांग्रेस से गए हुए नेता को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया हैं, भारतीय जनता पार्टी के नेता बाहर हो गए हैं। किसी नेता के पार्टी छोड़ देने से कार्यकर्ता नहीं जाते हैं। हम कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ रहे हैं।

वहीं, दूसरी तरफ सरगुजा लोकसभा से सांसद प्रत्याशी चिंतामणि महाराज ने कहा कि आज शुभ मुहूर्त था क्योंकि सनातन धर्म के मानने वाले हैं। इसलिए आज मां महामाया मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना कर माँ का आशीर्वाद लिया और 19 तारीख को प्रदेश के सीएम विष्णु देव साय सहित केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

इन्हें भी पढ़िए – Ambikapur News: सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी शशि सिंह ने जमा किया नामांकन, कांग्रेस के कई दिग्गज नेता रहे शामिल

सरकारी कर्मचारियों की बढ़ी हुई सैलरी कब आएगी? जानिए Dearness Allowance का इंतजार कब होगा खत्म!

Beauty Tips: इस लाल रंग का फूल का पानी चेहरे के लिए हैं संजीवनी, ऐसे करें इसका इस्तेमाल, रहेगा जीवन भर असर

Vodafone Idea FPO: वोडाफोन आइडिया का आने वाला हैं FPO, कंपनी ने इतना तय किया प्राइस बैंड, जानिए क्या हैं FPO?

Gold-Silver Price Today: आज सोना चांदी का दाम में आया भारी गिरावट, जानिए सोने-चांदी की आज का ताज़ा दाम!

देखिए वीडियो –