Ambikapur News: सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी शशि सिंह ने जमा किया नामांकन, कांग्रेस के कई दिग्गज नेता रहे शामिल

Ambikapur News: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह ने नामांकन दाखिल कर दिया हैं। आपको बता दें कि 18 वी लोकसभा चुनाव के लिए सरगुजा लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी शशि सिंह ने सबसे पहले माँ महामाया मंदिर पहुँचकर पूजा अर्चना किया। इस दौरान पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम सहित कांग्रेस समर्थकों के साथ रैली निकालकर सरगुजा कलेक्ट्रेट पहुँचकर नामांकन दाखिल किया।

इस दौरान कांग्रेस से सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी शशि सिंह ने कहा कि, मां महामाया और जनता के आशीर्वाद से भारी मतों से जीत हासिल करने की बात कही हैं।

इधर, पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव ने कहा कि, कांग्रेस की शुरू से ही परंपरा रही हैं कि, सभी धार्मिक स्थलों में पहुंचकर आशीर्वाद लेकर प्रत्याशी नामांकन दाखिल करें। जिसको लेकर आज नामांकन दाखिल सांसद प्रत्याशी ने किया हैं। वहीं फिर से कह दिया कि, 11 सीटों में से तीन सीटों में कड़ी मेहनत करनी होगी। लेकिन, 8 सीटों में जीत सुनिश्चित हैं। मेहनत करना होगा।

इसी क्रम में मोहन मरकाम पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ ने कहा कि, आज सरगुजा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री शशि सिंह की नामांकन फॉर्म भरने आए हुए हैं। यहां के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंह देव समेत कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हैं। इस बार हम सरगुजा लोकसभा में दमदारी के साथ लड़ेंगे। उन्होंने बताया कि, छत्तीसगढ़ के पूरे 11 सीटों पर दमदारी के साथ चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि, छत्तीसगढ़ निर्माण के बाद सरगुजा लोकसभा चुनाव नहीं जीत पाए हैं। लेकिन, इस बार हम दमखम के साथ कोशिश कर रहे हैं की जीते। उन्होंने कहा कि, यदि भाजपा की लहर होती तो कांग्रेस पार्टी के नेताओं को अपने पार्टी में शामिल नहीं करते। आज कांग्रेस मुक्त करते-करते भाजपा कांग्रेस युक्त पार्टी बन गई हैं। अधिकतर कांग्रेस से गए हुए नेता को भारतीय जनता पार्टी ने टिकट दिया हैं, भारतीय जनता पार्टी के नेता बाहर हो गए हैं। किसी नेता के पार्टी छोड़ देने से कार्यकर्ता नहीं जाते हैं। हम कार्यकर्ताओं के दम पर चुनाव लड़ रहे हैं।

इन्हें भी पढ़िए –सरकारी कर्मचारियों की बढ़ी हुई सैलरी कब आएगी? जानिए Dearness Allowance का इंतजार कब होगा खत्म!

Beauty Tips: इस लाल रंग का फूल का पानी चेहरे के लिए हैं संजीवनी, ऐसे करें इसका इस्तेमाल, रहेगा जीवन भर असर

Vodafone Idea FPO: वोडाफोन आइडिया का आने वाला हैं FPO, कंपनी ने इतना तय किया प्राइस बैंड, जानिए क्या हैं FPO?

Share Market में आया सुनामी, भारी गिरावट से सहमें निवेशक, बिखर गए अडानी समेत कई कंपनियों के Stock

Gold-Silver Price Today: आज सोना चांदी का दाम में आया भारी गिरावट, जानिए सोने-चांदी की आज का ताज़ा दाम!