Share Market में आया सुनामी, भारी गिरावट से सहमें निवेशक, बिखर गए अडानी समेत कई कंपनियों के Stock

दिल्‍ली.Share Market: भारतीय शेयर बाजार में आज भारी गिरावट देखी जा रही हैं। क्‍योंकि, शनिवार और रविवार को ईरान-इजरायल के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए। ईरान के इजरायल के कई जगहों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने से दुनिया भर में टेंशन बढ़ गया हैं। वहीं, यह माना जा रहा हैं कि, आने वाला समय बेहद कठिन होने वाला हैं। खासकर कच्‍चे तेल के दाम और महंगाई में भारी बढ़ोतरी होने की आशंका हैं। जिस कारण शेयर बाजार में भी भारी गिरावट हुई हैं।

शुक्रवार को 1 फीसदी तक शेयर बाजार में गिरावट के बाद जब सोमवार को मार्केट खुला तो सेंसेक्‍स और निफ्टी में बड़ी गिरावट आई हैं। Sensex 900 अंक से ज्‍यादा गिरकर 73,315.16 पर खुला हैं। जबकि, Nifty 300 अंक से ज्‍यादा टूटकर 22,339.05 पर ओपन हुआ हैं। BSE के टॉप 30 शेयरों में से सिर्फ 4 शेयरों में तेजी देखी जा रही हैं। जबकि, बाकी के सभी 26 स्‍टॉक्‍स में गिरावट हैं। सबसे ज्‍यादा गिरावट टाटा मोटर्स के शेयर में 2.41 फीसदी का हैं।

NSE पर आज 2,171 शेयर ट्रेड कर रहे थे। जिसमें से सिर्फ 135 शेयरों में तेजी देखी जा रही थी। बाकी, 1,979 शेयर में बड़ी गिरावट रही हैं। वहीं, 57 शेयरों में कोई एक्‍शन नहीं था। 33 शेयर 52 वीक के हाई पर कारोबार कर रहे हैं। जबकि, 16 शेयर 52वीक के लो पर हैं। इसके अलावा, 25 शेयरों ने अपर सर्किट और 114 शेयरों ने लोअर सर्किट लगाया हैं।

इन्हें भी पढ़िए – Gold-Silver Price Today: आज सोना चांदी का दाम में आया भारी गिरावट, जानिए सोने-चांदी की आज का ताज़ा दाम!

Chhattisgarh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाइल्ड पोर्नोग्राफी में व्याख्याता सहित 11 गिरफ्तार… 

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचार‍ियों की बल्‍ले-बल्‍ले, DA में बढ़ोतरी के बाद अब HRA की बारी, 13500 रुपए तक का होगा फायदा! ऐसे होता हैं HRA कैलुलेशन?

वित्त मंत्री के पति को अचानक याद कर बैठे सिंहदेव… खोला चिट्ठा.. आखिर क्या था कारण… संवाद कार्यक्रम से गायब थे कई कांग्रेसी!..