विकास यात्रा को बदलेंगे..विजय यात्रा में – भाजयुमो!..

सूरजपुर (पारसनाथ सिंह) : आज विकास यात्रा की तैयारियों के संबंध में भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक स्थानीय भाजपा कार्यालय में भाजपा के वरिष्ठ नेता भीमसेन अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रामकृपाल साहू,प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री राजेश यादव, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुमित प्रताप सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सर्वप्रथम अतिथियों ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल और भाजपा जिलाध्यक्ष रामकृपाल साहू ने विकास यात्रा से संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक देते हुए कहा कि 19 मई को डॉक्टर रमन सिंह सरकार के द्वारा किए गए विकास कार्य के दम पर विकास यात्रा संबंधित विशाल सभा ग्राम पंचायत ऊँचडीह में आयोजित होनी है। जिस सरकार ने समाज के सभी वर्गों के हितों की चिंता करते हुए सर्वस्पर्शी योजनाएं बनाकर छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास किया है। जरूरत है हम सभी कार्यकर्ता इस कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और कार्यक्रम को सफल बनाएं ताकि प्रदेश में चौथी बार डॉ रमन सिंह की सरकार बन सके और भारतीय जनता पार्टी की सरकार स्थापित हो सके। इस दौरान प्रदेश मंत्री राजेश यादव एवं सुमित प्रताप सिंह ने प्रदेश से दिए गए विकास यात्रा संबंधित निर्देशों को भाजयुमो पदाधिकारियों को अवगत कराते हुए कहा कि, प्रथम चरण के विकास यात्रा में चूँकि सूरजपुर जिले में सभा का कार्यक्रम तय किया गया है इसलिए विशेष तैयारी कर हजारों युवाओं की संख्या भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से सभा स्थल पर दिखनी चाहिए,इस हेतु आप सभी विशेष प्रयास करें तथा द्वितीय चरण की विकास यात्रा में मोटरसाइकिल रैली हेतु प्रत्येक मतदान केंद्र से 5 की संख्या में मोटरसाइकिल की सूची बनाएं और दूसरे चरण के रोड शो में भव्य मोटरसाइकिल रैली का आयोजन करें अभी से ही द्वितीय चरण के यात्रा की तैयारी प्रारंभ कर दें।

IMG 20180511 WA0046

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष रितेश गुप्ता ने कहा कि विकास यात्रा से संबंधित प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों का कार्यकर्ता पालन करें एवं सभास्थल की साज सज्जा से लेकर सभा तक कार्यकर्ताओं को पहुंचाने हेतु जिले के समस्त मंडलों में जो 13,14,और 15 मई को बैठक आयोजित की गई है। मंडल के प्रभारी तथा मंडल के अध्यक्ष गंभीरता पूर्वक इस बैठक का आयोजन करें तथा मतदान केंद्र स्तर तक के कार्यकर्ताओं को विकास यात्रा के इस कार्यक्रम से अवगत करा कर विकास यात्रा के विशाल सभा को सफल बनाने में खुद की कार्यकर्ताओं की एवं ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित करें।

इस बैठक में उपस्थित शक्ति केंद्र के संयोजक तथा सहसंयोजक का अतिथियों ने माल्यार्पण कर स्वागत और अभिनंदन किया।इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला सूरजपुर ने उपस्थित अतिथियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किया।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री संत सिंह एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री वीरेंद्र गुप्ता ने किया इस दौरान जिला महामंत्री संत सिंह,वीरेंद्र गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष कपिल पांडे, सावन गोयल, आशीष सिंह,सत्येंद्र राजवाड़े, जिला मंत्री अविनाश सहवाल, विजय सीदार रविशंकर बबुआ, रोशन गुप्ता, किरण कुशवाहा, अंजू साहू, नेहा खान, राजेश कुशवाहा, अशरफ इराकी, राजू देवांगन, आनंद सोनी, शुभम अग्रवाल, राजेश साहू,विक्की सोनवानी, सुनील साहू, विनय बछाड,बाबूलाल शाह, देवदास सेन,राजीव गुप्ता, शिव कुमार पांडे,अनुज शर्मा, तुलेश्वर प्रजापति, विजय राजवाड़े, अजय पांडे, मंडल अध्यक्ष अशोक यादव, दुर्गा गुप्ता, बृजेश मानिकपुरी, राजीव बंसल, उपेंद्र अग्रहरि, बजरंग गुप्ता, देव गुप्ता, रविंद्र भारती, नीलेश जायसवाल, संदीप सरकार,शहीम अंसारी, विष्णु सोनी, सहित महामंत्री गण एवं शक्ति केंद्र के संयोजक सह संयोजक उपस्थित रहे।