आपसी विवाद में थाना के लिए हुए रवाना, तो दूसरे पक्ष ने चढ़ा दिया डंपर, कुचलकर 5 लोगों की हत्या

राजस्थान के झालावाड़ जिले के पगारिया इलाके से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें डंपर से कुचलकर दो भाइयों समेत पांच लोगों की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी पुलिस ने रविवार को दी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार देर रात हुई और मामले के दो आरोपी रणजीत सिंह और डुंगर सिंह अपराध को अंजाम देने के बाद फरार हो गए।

क्या है विवाद की वजह?

पीड़ितों की पहचान बिन्नायगा फांटा गांव के रहने वाले भरत सिंह (22 वर्ष) धीरज सिंह (20 वर्ष), तूफान सिंह (33 वर्ष), गोवर्धन सिंह (28 वर्ष) और बालू सिंह (20 वर्ष) के रूप में की गई है। भरत और धीरज भाई हैं। पगारिया के थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार देर रात 20 वर्षीय रणजीत सिंह एवं 22 वर्षीय डुंगर सिंह और भरत सिंह एवं अन्य के बीच विवाद हुआ था। उन्होंने बताया कि विवाद का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है।

दो बाइक पर थे सवार

उन्होंने बताया कि विवाद नहीं सुलझ पाने पर भरत सिंह, उसके भाई और तीन अन्य लोग दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर थाने के लिए रवाना हुए थे। सिंह ने बताया कि उन्होंने मुश्किल से आधा किलोमीटर का रास्ता तय किया था कि रणजीत सिंह और डुंगर सिंह ने पास में खड़ा एक डंपर दोनों बाइक पर चढ़ा दिया, जिससे चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि पांचवें व्यक्ति की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।

पीड़ित दिहाड़ी मजदूर थे

क्षेत्राधिकारी प्रेम कुमार ने बताया कि विवाद का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह पता चला है कि शुरुआत में पीड़ितों और आरोपियों के बीच कोई दुश्मनी या प्रतिद्वंद्विता नहीं थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों का अभी तक पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी विजेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस ने रणजीत सिंह और डुंगर सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है। पीड़ित दिहाड़ी मजदूर थे। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

इन्हें भी पढ़िए –

Lok Sabha चुनाव लड़ सकते हैं Urvashi Rautela, बोले- पहले ही मिल चुका हैं टिकट का ऑफर..!

PM Kisan 17th Kist Letest Update: होली से पहले किसानों की बल्ले बल्ले! PM Kisan योजना की 17वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट…

Delhi Metro में अब फ़्री में Oyo वाली सुविधा! फर्श पर लेट गई युवती, फिर…,अकेले में ही देखें वीडियो

अधिकारियों से पहुंच का धौंस दिखाकर, 4 दिन ड्यूटी कर शिक्षिका सप्ताह भर के Signature कर घर में फरमाते हैं आराम

Mahtari Vandan Yojna की दूसरी किस्त की राशि इस दिन महिलाओं के खाते में आएगी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी जानकारी