132 साल बाद आ रहा ऐसा चक्रवात!… 2 दिन में टकराएगा चक्रवात आसनी, भारी बारिश और बाढ़ की आशंका

नई दिल्ली। मौसम विभाग ने साल के पहले चक्रवाती तूफान आसनी के अलर्ट जारी कर दिया है। IMD ने कहा है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्से के ऊपर एक कम दबाव क्षेत्र बन गया है, जिसके 21 मार्च तक तेज होकर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है। IMD ने अपने बुलेटिन में आगे कहा है कि, कम दबाव का क्षेत्र जो मंगलवार को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना था, 19 मार्च को सुबह उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और फिर 20 मार्च तक अंडमान निकोबार द्वीप पहुंच जाएगा। अगले एक दो दिनों भारी बारिश की आशंका है।

IMD ने कहा है कि सोमवार को चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है। इसके बाद, लगभग उत्तर-उत्तर-पूर्व दिशा में बांग्लादेश और उत्तरी म्यांमार की ओर बढ़ सकता है। इस चक्रवात का नाम आसनी दिया गया है। जो कि श्रीलंका द्वारा सुझाया गया एक नाम है।

IMD के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने कहा कि, 1891-2020 के आंकड़ों के आधार पर मार्च में आठ चक्रवात और बंगाल की खाड़ी में छह आ चुके हैं। इनमें से 6 समुद्र के ऊपर फैल गए। एक 1926 में चक्रवाती तूफान के रूप में तमिलनाडु के तट को पार कर गया था और दूसरा 1907 में श्री लंका की ओर बढ़ गया। आसनी चक्रवात के आने की आशंका के बीच IMD ने मछुआरों को 21 मार्च तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के आसपास समुद्र के किनारे नहीं जाने की सलाह दी है।