सीएम भूपेश कल जाएंगे मुंबई..महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल!

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 28 नवंबर को पूर्वान्ह 11:00 बजे झारखंड की राजधानी रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद रांची से दोपहर 1:50 बजे विमान द्वारा रवाना होकर शाम 4:30 बजे मुंबई पहुंचेंगे. श्री बघेल वहां शाम 6:40 बजे शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रात 11:15 बजे रायपुर लौट आएंगे.