राम के प्रति ऐसी भक्ति देख हाथ जोड़ लेंगे आप, पैर नहीं बल्कि हाथों के बल चलकर पहुंचा अयोध्या, देखिए Video

अयोध्या/उत्तर प्रदेश. आज आप जहां देखेंगे वहां आपको भगवान राम के नाम का झंडा लहराते हुए दिखेगा। आज आप जहां सुनेंगे आपको जय श्रीराम के ही नारे सुनाई देंगे। हर कोई भगवान राम की भक्ति में आज डूबा हुआ नजर आएगा। और ऐसा हो भी क्यों ना, आज भक्तों का कई साल पुराना इंतजार खत्म होने जा रहा है। अयोध्य में भव्य राम मंदिर का उद्घाटन होने जा रहा है। सभी के प्रिय रामलला आज मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान होंगे। और इसकी खुशी आप लोगों के चेहरे पर आसानी से देख सकते हैं। इसी बीच एक ऐसे भक्त का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसकी भक्ति आपको हाथ जोड़ने पर मजबूर कर देगा। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जो आपको हाथ जोड़ने पर मजबूर कर देगा।

वीडियो में ऐसा क्या नजर आया?

आज अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसके लिए हजारों की संख्या में भक्त अयोध्या पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मशहूर सितारों को भी आमंत्रित किया गया है और वो भी अयोध्या जा रहे हैं। कोई प्लेन से पहुंच रहा है तो कोई अपनी गाड़ी से जा रहा है। जो लोग नजदीक में होंगे वो बाइक या फिर पैदल भी पहुंच रहे हैं। लेकिन एक भक्त ऐसा है जिसने लोगों को हैरान कर दिया। एक भक्त अपने पैरों की जगह हाथों से चलकर अयोध्या जाने का फैसला लिया और अपने घर से हाथों के बल निकल पड़ा। वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो देखने के बाद आपको यह बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि क्यों आप अपने हाथों को जोड़ लेंगे।

इस लिंक पर देखें वायरल वीडियो –

https://twitter.com/indiatvnews/status/1747796288056537242?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1747796288056537242%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=about%3Ablank

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 53 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी अलग-अलग तरह से अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा- हे भगवान इतनी कठोर भक्ति शायद ही देखने को मिलती है। दूसरे यूजर ने लिखा- नमन है ऐसे अनोखे रामभक्त को, जय श्रीराम। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘राम की लीला राम ही जानें। हमलोग सिर्फ सोशल मीडिया पर बकवास करते हैं और सुनते हैं मगर यह प्रैक्टिकल देख खुद को छोटा महसूस होता है। राम इनका बेड़ा पार लगाएंगे। जय श्रीराम।’