भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी गाड़ी, 14 की मौत, 21 घायल

डिंडोरी. Accident: मध्य प्रदेश के डिंडोरी जिले में अनियंत्रित पिकअप वाहन के पलट जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस भयानक सड़क हादसा में 14 लोगों की मौत हो गई है वहीं 21 लोग घायल बताए जा रहे हैं. डिंडौरी जिला कलेक्टर ने 14 मौतों की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक डिंडोरी के बड़झर घाट पर यात्रियों को लेकर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दर्दनाक हादसे के शिकार लोग एक गोद भराई कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। हादसा कितना भयानक रहा होगा इसका अंदाजा इतनी बड़ी संख्या में गई लोगों की जानों को देखकर ही लगाया जा सकता है।

ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड टेस्ट के बाद रिटायर हो जाएगा ये स्टार, जीत चुका है तीन ICC Awards

सीएम ने जताया शोक-मुआवजे का ऐलान

मारे गए लोगों में 6 पुरुष और 8 महिलाएं शामिल हैं। वहीं करीब 2 दर्जन घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की वजह अभी सामने नहीं आ पाई है। अभी मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है।

बाली में घूमने गई महिला से बंदर ने छीना उसका iPhone, इस डील के बाद मिला फोन वापस, Video Viral

मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने डिंडौरी जिले में वाहन दुर्घटना में हुई मौतों पर दुख जताया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। मध्य प्रदेश सरकार के सीएमओ की तरफ से मिली जानकारी के मुताबिक सीएम ने इसके साथ ही घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को भी निर्देश दिए हैं।

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ अब ये खिलाड़ी होगा बाहर, एक और डेब्यू की तैयारी में रोहित शर्मा!

मृतकों की सूची में मदन सिंह, पीतम, पुन्नू लाल, महदी बाई, सेम बाई, लाल सिंह, मुलिया, तितरी बाई, सावित्री, सरजू, सम्हर, महा सिंह, लाल सिंह, किरपाल का नाम बताया जा रहा है।

Congress MLAs Suspended: हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी विधायकों की सदस्यता रद्द, स्पीकर ने सुनाया बड़ा फैसला