गर्लफ्रेंड के साथ घूमने गए छात्रों पर हमला, छह बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज

बेंगलुरु. कर्नाटक के मंगलुरु जिले के बाहरी इलाके में सोमेश्वर बीच पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ आए तीन छात्रों पर छह बदमाशों ने हमला कर दिया। बताया जाता है कि उन्होंने छात्रों से उनका नाम-विवरण मांगा और फिर उनके साथ मारपीट की।

पुलिस कमिश्नर कुलदीप कुमार ने बताया कि पीड़ितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।

आरोपी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

– कुलदीप कुमार, पुलिस कमिश्नर