जन्मदिन पर ही युवक की चार दोस्तों ने कर दी हत्या, बर्थ डे पार्टी का बिल शेयर करने को लेकर हुआ था विवाद

मुंबई. मुंबई में एक युवक की हत्या उसकी जन्मदिन की पार्टी के दौरान कर दी गई। आरोप है कि खाने के बिल शेयर करने के विवाद के चलते युवक के ही चार दोस्तों ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

हत्या के बाद पुलिस ने सभी चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनमें से दो को जेल भेज दिया गया, जबकि नाबालिग आरोपियों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया।

मृतक का 31 मई को था जन्मदिन था

पुलिस के मुताबिक, मृतक का 31 मई को जन्मदिन था, जिसके बाद उसने एक ढाबे पर पार्टी रखी थी। बिल करीब 10 हजार का आया जिसे पीड़ित ने चुका दिया क्योंकि उसके बाकी दोस्त बाद में देने को राजी हो गए। बाद में पीड़ित ने अपने दोस्तों से रुपये मांगे लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया और धमकी दी।

चारों आरोपी हमला कर हुए फरार

31 मई की रात करीब 8 बजे गोवंडी के शिवाजी नगर इलाके में पीड़ित अपने अन्य दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मना रहा था। चारों आरोपियों ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को बुरी तरह पीटा और धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

दो आरोपी गुजरात से पकड़े गए

हत्या के तुरंत बाद, दो नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लिया गया था। अन्य फरार आरोपी अहमदाबाद, गुजरात में गिरफ्तार किया गए।