Big Breaking : ओमिक्रांन के 7 नए मामलों से हड़कंप, इस राज्य में मिले संक्रमित मरीज

देश में कोरोना के नए वेरिएंट का प्रकोप अब हर दिन बढ़ता जा रहा है। रविवार सुबह तक देश में 5 Omicron केस रिपोर्ट किए गए थे। लेकिन शाम तक महाराष्ट्र से ओमिक्रॉन के 7 और मामले सामने आए हैं। जिसमें पिंपरी में 6 और पुणे में 1 और मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ महाराष्ट्र में अब तक कुल 8 मामले हैं। जबकि पूरे देश में 12 मामले हो गए हैं।

Seven more people tested positive for the #Omicron variant of COVID19 in Maharashtra. Total 8 cases of Omicron variant reported in Maharashtra so far: State Public Health Dept

ANI (@ANI) December 5, 2021

इससे पहले शनिवार को महाराष्ट्र से ओमिक्रॉन वेरिएंट का पहला मामला सामने आया था। जिसके बाद देश में 4 ओमिक्रॉन वेरिएंट के मामले हो चुके थे। फिर रविवार सुबह दिल्ली में एक और केस रिपोर्ट किया गया था।

44 साल की महिला जो कि भारतीय मूल की नाइजीरियन नागरिक हैं, वे अपनी 12 साल और 18 साल की दो बेटियों समेत 24 नवंबर को पुणे सटे पिंपरी चिंचवड़ में अपने भाई से मिलने नाइजीरिया के लेगास देश से आई थी। इन तीनों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट में ये ओमिक्रॉन वेरिएंट पॉजिटिव पाए गए हैं। साथ ही इसके 45 वर्षीय भाई और उसको 1.5 और 7 साल की दोनो बेटियां भी ओमिक्रॉन वेरिएंट में पॉजिटिव पाई गई हैं। इन 6 लोगों में से 3 लोगों की उम्र 18 साल से कम है और जाहिर सी बात है कि इन्होंने कोरोना की कोई वैक्सीन नहीं लगवाई थी।

इनमें से सिर्फ नाइजीरिया से लौटी महिला को माइल्ड सिंपटम्स थे जबकि बाकी 5 लोगों को कोई सिंपटम्स नहीं हैं। इन सभी लोगों का पिंपरी के जिजामाता अस्पताल में इलाज चल रहा है जहां इनकी हालत स्थित बताई जा रही है।

वहीं 7वां मामला, पुणे से है। 47 वर्षीय शख्स 18 नवंबर से 25 नवंबर तक फिनलैंड में था। 29 तारीख को हल्का बुखार आने के बाद जब उसके अपना RTCPR टेस्ट करवाया तो उसकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस शख्स ने कोविशील्ड के दोनों डोज लिए थे। फिलहाल इस शख्स को भी कोई सिम्पटम्स नहीं है और इसकी हालत भी स्थिर बताई जा रही है।