बड़ा हादसा… 54 यात्रियों के साथ नहर में गिरी बस… 4 की मौत, दर्जनों लापता.. रेस्क्यू जारी

सीधी। मध्यप्रदेश के सीधी जिले में बड़ा हादसा हुआ है। एक अनियंत्रित बस नहर में गिर गई है। बस में 54 लोग सवार थे। उसके बाद कोहराम मच गया है। हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है। वहीं, नहर से 7 लोगों को निकाला गया है। घटना रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के सरदा पाटन की है। बचे हुए लोगों की तलाश के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। प्रशासन के वरीय अधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए हैं।

बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस पर ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया था। उसके बाद बस नहर में गिर गई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को दी है। प्रशासनिक अमला रेस्क्यू के लिए मौके पर तुरंत पहुंच गया है। बस सीधी से सतना जा रही थी। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। बाकी लोगों की तलाश की जा रही है। सीएम हादे पर दुख व्यक्त करते हुए बाणसागर डैम से नहर का पानी रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सीधी कलेक्टर को रेस्क्यू तेज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू ऑपरेशन पूरी ताकत के साथ जारी है।

इसके साथ ही एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भीड़ भी वहां काफी जमा हो गई है। राहत और बचाव का कार्य तेजी से जारी है। नहर से निकाले गए लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।