Ex Deputy CM Passed Away: पूर्व उपमुख्यमंत्री का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस.!

Former Chief Minister passed away.पटना…बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी का सोमवार की रात निधन हो गया। सुशील मोदी बिहार के वरिष्ठ बीजेपी नेताओं में एक थे। वे पिछले कुछ दिनों से कैंसर से पीड़ित थे। उनका दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने 72 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने अपने X यानी ट्वीटर हैंडल से ट्वीट कर दी लोगो को इसकी जानकारी। उन्होंने लिखा हैं कि, “हमारे वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी जी के निधन की सूचना से आहत हूँ। आज बिहार ने राजनीति के एक महान पुरोधा को हमेशा के लिए खो दिया। ABVP से भाजपा तक सुशील जी ने संगठन व सरकार में कई महत्त्वपूर्ण पदों को सुशोभित किया। उनकी राजनीति गरीबों व पिछड़ों के हितों के लिए समर्पित रही। उनके निधन से बिहार की राजनीति में जो शून्यता उभरी हैं। उसे लंबे समय तक भरा नहीं जा सकता। दुःख की इस घड़ी में पूरी भाजपा उनके शोकाकुल परिवार के साथ खड़ी हैं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें…. ॐ शांति शांति”

बता दें कि, सुशील कुमार मोदी अपने लंबे राजनीतिक करियर के दौरान विधायक, विधान परिषद के सदस्य, लोकसभा सदस्य और राज्यसभा के सदस्य भी रहे। वह 2005 से 2013 और 2017 से 2020 तक राज्य के उप मुख्यमंत्री रहे। सुशील मोदी का राजनीतिक करियर पटना विश्वविद्यालय में एक छात्र कार्यकर्ता के रूप में शुरू हुआ। वह 1973 में पटना विश्वविद्यालय छात्र संघ के महासचिव बने। सुशील मोदी 1990 में सक्रिय राजनीति में शामिल हो गए और उन्होंने ‘पटना सेंट्रल’ विधानसभा (अब कुम्हरार विधानसभा क्षेत्र) से चुनाव लड़ा और उसमें जीत हासिल की। वह 2004 में भागलपुर से लोकसभा के सदस्य बने।

image 50 3 1024x5761644138465823365803 1

इन्हें भी पढ़िए Big Breaking: पीएम आवास की दूसरी किस्त नहीं मिलने पर महिला ने की राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग…!

नेताजी की गुंडागर्दी! वोट डालने गए वोटर को विधायक ने जड़ा थप्पड़, समर्थकों ने भी की पिटाई

India Post GDS Vacancy 2024: पोस्ट ऑफिस ने निकाली जीडीएस के पदों पर बंपर वैकेंसी, जानें- नोटिफिकेशन सहित पूरी जानकारी

गजब का ऑफ़र: मतदान की स्याही दिखाओ… कम पैसे में ज्यादा पेट्रोल पाओ, मात्र दो दिन तक हैं ये स्कीम