अम्बिकापुर। सरगुजा जिले में कानून व्यवस्था को अधिक चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल (भा.पु.से) ने प्रशासनिक कसावट लाते हुए जिले के विभिन्न थानों, चौकियों और शाखाओं में पदस्थ 24 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं। सभी स्थानांतरित कर्मियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के तहत सब-इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) स्तर पर अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उप निरीक्षक (उ.नि.) रश्मि सिंह को रक्षित केंद्र अंबिकापुर से हटाकर प्रभारी सीसीटीएनएस शाखा की कमान दी गई है। वहीं, सहायक उप निरीक्षक (स.उ.नि.) अदीप प्रताप सिंह को थाना अम्बिकापुर से गांधीनगर, स.उ.नि. आलोक सोनी को लखनपुर से अम्बिकापुर, स.उ.नि. ललन प्रसाद गुप्ता को गांधीनगर से कमलेश्वरपुर, स.उ.नि. बैजनाथ को कमलेश्वरपुर से लखनपुर तथा स.उ.नि. गोमती प्रसाद को अजाक थाना से रक्षित केंद्र अम्बिकापुर भेजा गया है।
प्रधान आरक्षकों की पदस्थापना में भी महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। यातायात शाखा में तैनात प्र.आर. विमल कुमार सिंह को चौकी केदमा भेजा गया है, जबकि चौकी केदमा के प्र.आर. नामूल राम को रक्षित केंद्र स्थानांतरित किया गया है। इसी तरह प्र.आर. अजय पाण्डेय को थाना लखनपुर से गांधीनगर, प्र.आर. अमित प्रताप सिंह को थाना गांधीनगर से लखनपुर तथा प्र.आर. जगदीप सिंह को रक्षित केंद्र से महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए साइबर सेल अम्बिकापुर भेजा गया है।
मैदानी स्तर पर आरक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बड़ा बदलाव हुआ है। आरक्षक अतुल शर्मा को थाना सीतापुर से गांधीनगर, आरक्षक दिलीप मिंज को रक्षित केंद्र से थाना सीतापुर तथा आरक्षक अभिषेक नायर को रक्षित केंद्र से थाना लुंड्रा भेजा गया है। वहीं, थाना लुंड्रा से आरक्षक सतीश चौहान व प्रदीप तिर्की और चौकी रघुनाथपुर से अशोक भगत को रक्षित केंद्र पदस्थ किया गया है। यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए थाना मणिपुर से आरक्षक सुनील कनौजिया और महिला थाने से आरक्षक दिनय सिंह आयाम को यातायात शाखा भेजा गया है। इसके अतिरिक्त यातायात शाखा से आरक्षक अंकित चौहान, लालजीत निकुंज, संत कुमार पैकरा और संजीत मिर्रे को रक्षित केंद्र स्थानांतरित किया गया है।
