BREAKING: बजट में महिलाओं के लिए बड़ा एलान


नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में महिलाओं के लिए बड़ा एलान किया है। सीतारमण ने महिला सम्मान बचत पत्र का एलान किया है। इसके तहत 2 साल तक के लिए 2 लाख का निवेश करने पर महिलाओं को 7.5% ब्याज दिया जाएगा। वहीं सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में अधिकतम सेविंग की सीमा 15 लाख से बढ़ाकर 30 लाख कर दी गई है। इसमें वरिष्ठ नागरिकों को 8% ब्याज मिलता है।