नड्डा जी अपने गृह प्रदेश को नहीं बचा पाए, यहां क्या कर लेंगे- CM भूपेश



रायपुर. सीएम भूपेश बघेल अभनपुर दौरे पर हैं। अभनपुर के चंपारण के लिए रवाना होने से पहले सीएम ने जेपी नड्डा के दौरे को लेकर तंज कसा है उन्होंने कहा कि चुनाव आ रहे हैं तो दौरे पर आएंगे ही। बाकी समय पर तो आएंगे नहीं। चुनाव नजदीक आ रहे तो सभी आएंगे। हम लोग उत्तर प्रदेश जाते थे तो 144 धारा लग जाता था, छत्तीसगढ़ में हम लोग नहीं लगाएंगे। नड्डा जी अपने गृह प्रदेश को नहीं बचा पाए, यहां क्या कर लेंगे?

बता दे कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ पहुँचे हुए जहां वे बस्तर लोकसभा में आम सभा को संबोधित करेंगे। लगातार ये जेपी नड्डा का दूसरा दौरा है। भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं का फोकस बस्तर लोकसभा सीट पर ज्यादा है क्योंकि बस्तर में एक भी सीट भाजपा की नही है। 2018 विधानसभा चुनाव में भाजपा को बस्तर लोकसभा में करारी हार मिली थी जिसके बाद आगामी 2023 के चुनाव में भाजपा सबसे अधिक फोकस बस्तर सीट पर कर रही है।