2000 के नोट बंद होने पर बोले CM बघेल- थूक के चाटना इसे कहते हैं BJP बोली- याद करो 44 साल पहले के दिन

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कर्नाटक दौरे से वापस लौटे, जब सीएम बघेल कर्नाटक में थे तभी 2 हजार के नोटबन्दी की सूचना जारी की गई थी। सीएम आज शनिवार को जब राजधनी लौटे तो नोटबन्दी को लेकर उनका पहला बयान सामने आया हैं। दो हजार के नोट बंद होने को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि थूक के चाटना इसे कहते हैं। कहा गया था इसमें चिप लगा हैं। कहा गया इससे काला धन खत्म होगा, काला धन तो खत्म नहीं हुआ ये नोट बंद कर रहे, तो लाखों रुपए खर्च करके छापा क्यों?
अब करेंसी का विश्वास खत्म हो गया हैं। हमारे पास दो हजार के नोट नहीं हैं।

वही, CM ने बीजेपी पर वार करते हुए कहा जो गाहे- बगाहे बयान देते हैं। उनसे पूछिए, केंद्र सरकार के आदेश पर फोर्टी फाइड राइस दे रहे, रमन सिंह इसे ट्वीट कर रहे की प्लास्टिक के चांवल बांट रहे।

2000 के नोट बंद होने पर BJP सांसद संतोष पांडेय का बयान

वही, नोट बंद होने पर संतोष पांडेय ने कहा- भारत में करप्शन खत्म होना चाहिए, जब जब भारत में नोटबंदी होती हैं। पाकिस्तान में परेशानी पैदा होती हैं। नोटबंदी का गहरा चोट आतंकवाद पर पड़ा था। जब 1000 का नोट बंद होता है तो कांग्रेस को तकलीफ होती हैं। जब 2000 का नोट बंद होता हैं। कांग्रेस चिल्लाती हैं। 44 साल पहले 1989 में जब प्रधानमंत्री मोरार जी देसाई थे। ऐसे समय मे कांग्रेस 5 हजार, 10 हजार के नोट चलाती थी। जिससे कालेधन को प्रोत्साहन मिलता था। कांग्रेस ऐसा ही पसंद करती हैं।