‘मुजरा करते हैं मुख्यमंत्री’

एकनाथ शिंदे दिल्ली में करते हैं मुजरा: संजय राउत

मुंबई. महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे गृहमंत्री से मिलने दिल्ली पहुंचे हैं। इसको लेकर शिवसेना (उद्धव गुट) नेता संजय राउत ने शिंदे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पहले महाराष्ट्र में आलाकमान मुंबई में था, लेकिन अब शिंदे का आलाकमान दिल्ली में है। वे बाला साहेब का नाम लेते हैं। और शिवसेना की बात करते हैं लेकिन दिल्ली में ‘मुजरा’ करते हैं। असली शिवसेना दिल्ली में कभी किसी के आगे नहीं झुकी।

क्या बृजभूषण सिंह को मिल गई है राहत?

बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली नाबालिग पहलवान के पिता ने कहा है कि उन्होंने आरोप वापस नहीं लिए हैं। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ फर्जी खबरें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने बयान पर कायम हैं। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पीड़िता ने केस वापस ले लिया। हालांकि पीड़िता के पिता ने अस बात को सीरे से खारिज कर दिया है।

फ्रीडम ऑफ स्पीच के नाम पर हद पार नहीं की जा सकती: HC

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फ्रीडम ऑफ स्पीच से जुड़े एक मामले पर सुनवाई करते हुए अहम टिप्पणी की है। HC ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर हद पार नहीं की जा सकती। दरअसल, एक शख्स पर वॉट्सएप पर देवी दुर्गा को लेकर अपमानजनक टिप्पणी पोस्ट करने का आरोप लगाया गया है। कोर्ट ने आरोपी को राहत देने से इनकार कर दिया। अदालत ने कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार की भी सीमाएं है।