BIG BREAKING: बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मिली धमकी, भाई ने दर्ज कराया केस

छतरपुर/मध्यप्रदेश. बागेश्वर धाम महराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी मिली हैं। खबर है कि उनके भाई के मोबाइल पर कॉल करके अमर सिंह नाम के शख्स ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री और परिवार को मारने की धमकी दी। इस मामले में छतरपुर के बमीठा थाने में धीरेंद्र शास्त्री के भाई ने केस भी दर्ज कराया है।

आपको बता दे कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छत्तीसगढ़ के रायपुर में हैं। यहां उनकी कथा समाप्त हो चुकी हैं लेकिन अभी यही रुके हुए है, इस धमकी के बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गयी हैं। धीरेंद्र कृष्ण को लेकर बीते कुछ दिनों से काफी विवाद छिड़ा है। उनपर कुछ लोगों ने पाखंड करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद धीरेंद्र कृष्ण ने इन सभी पर पलटवार भी किया था। इससे विवाद और बढ़ गया।

ये धमकी अमर सिंह के अज्ञात व्यक्ति ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई लोकेश गर्ग को फोन कर दी है। इस मामले को लेकर बमीठा थाने में मामला दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने अमर सिंह नाम के अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 506, 507 में अपराध दर्ज किया है। अब इस व्यक्ति की तलाश में पुलिस की टीम जुट गई है।